बार एसोसिएशन के चुनाव में राकेश सिंह अध्यक्ष पद पर बाजी मारी/अधिकारी वह है, जो जनहित में कार्य करें।मुख्यमंत्री

Share

 शहडोल जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में राकेश सिंह अध्यक्ष सतीश पाठक उपाध्यक्ष और अनिल तिवारी ने सचिव पद पर बाजी मारी

 

 

 

 

शहडोल 10 जनवरी 2025-जिला मुख्यालय शहडोल के मानस भवन में आज स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत जनजाति कार्य विभाग शहडोल के समन्वय से अनुगूंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहडोल संभाग के शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर जिले के छात्र- छात्राओं ने अपनी कला एवं सांस्कृति की मनमोहक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी ने कहा कि छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति अद्भुत, आश्चर्य एवं मनमोहक है। उनकी प्रस्तुति ने हम सबका का मन मोह लिया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कला एवं संस्कृति को सीखने की भी जरूरत है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि शहडोल संभाग के छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी कुशल है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं का हर क्षेत्र में विकास होना चाहिए, विद्यार्थियों का शैक्षणिक विकास के साथ-साथ शारीरिक एवं सांस्कृतिक विकास भी होना चाहिए, इस उद्देश्य को पूर्ण करने की ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश भर में अनुगूंज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्कूली छात्र- छात्राएं अपनी कला को प्रदर्शन कर अपनी कला एवं संस्कृति में निखार ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं का विकास हो इसके लिए केवल स्कूल शिक्षा विभाग ही जिम्मेदार नहीं है बल्कि यह हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अच्छी शिक्षा प्राप्त करें एवं आगे बढ़े जिससे देश की नीव मजबूत हो सके।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अधिकारी वह है, जो जनहित में कार्य करें। इस उद्देश्य से शासकीय सेवा में प्रवेश करना आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी, स्वयं को प्रधान सेवक मानते हैं। मध्यप्रदेश का मंत्रि-मंडल भी परस्पर सहयोग से जनता के सेवक के रूप में कार्य कर रहा है। पद पर आने के बाद हमारे मन में अहंकार नहीं होगा, इस संकल्प के साथ, समाज हित और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित होकर अपने दायित्व निर्वहन में आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को रवीन्द्र भवन में कृषि, पशुपालन और राजस्व विभागों के लिए चयनित 362 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवा अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि माता-पिता सहित परिवार के सदस्यों की आशा, अपेक्षा और उनके सहयोग के परिणामस्वरूप ही यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव चयनित अधिकारियों सहित उनके परिजन को भी बधाई दी।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles