
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 230 से अधिक जिलों के 50,000 से अधिक गांवों में संपत्ति मालिकों को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के गांवों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक दिन है और उन्होंने इस अवसर पर सभी लाभार्थियों और नागरिकों को बधाई दी।प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच साल पहले स्वामित्व योजना की शुरुआत की गई थी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को उनके प्रॉपर्टी कार्ड मिलें। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्य प्रॉपर्टी के मालिकाना हक के प्रमाणपत्रों को अलग-अलग नामों से पुकारते हैं, जैसे घरौनी, अधिकार अभिलेख, प्रॉपर्टी कार्ड, मालमत्ता पत्रक और आवासीय भूमि पट्टा। श्री मोदी ने कहा, “पिछले 5 वर्षों में 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को स्वामित्व कार्ड दिए गए हैं।” आज के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 65 लाख से ज़्यादा परिवारों को ये कार्ड मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत अब गांवों में रहने वाले करीब 2.25 करोड़ लोगों को उनके घरों के लिए कानूनी दस्तावेज मिल चुके हैं। उन्होंने सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।PIB Delhiभोपाल : शनिवार, जनवरी 18, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि देश व प्रदेश में विकास कार्यक्रमों के साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाएँ प्राथमिकता से क्रियान्वित की जा रही हैं और पात्र लोगों को इनका लाभ दिलाया
जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में केन्द्र संचालित योजनाओं के साथ ही प्रदेश स्तर पर जनकल्याण के कार्य कराकर लोगों को इनसे लाभान्वित किया जा रहा है। स्वामित्व योजना से पट्टे मिलने से अब हितग्राही उस जमीन से मालिक बन गये और लोगों को पक्का कानूनी अभिलेख भी मिल गया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वामित्व व भू-अधिकार गांव के विकास का आधार बन रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा तत्परतापूर्वक किये गये पट्टा बनाने व वितरण कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आगामी 31 जनवरी तक शेष रह गये हितग्राहियों को भी पट्टे मिल जायेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के 50 हजार से अधिक ग्रामों के 65 लाख हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत सम्पत्ति कार्ड का वितरण किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल स्वामित्व योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर निगम टाउन हाल रीवा में शामिल हुए।

