
बेंगलुरु: 21 जनवरी (भाषा) अस्वस्थ होने के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मंगलवार को बेलगावी में आयोजित ‘गांधी भारत कार्यक्रम’ में भाग लेने की संभावना नहीं है। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
बेलगावी (कर्नाटक): कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को कहा कि महात्मा गांधी एक कट्टर हिंदू थे और कांग्रेस “गांधी के हिंदुत्व” में विश्वास करती है।भाजपा ने हमेशा महात्मा गांधी को ‘हिंदू विरोधी’ के रूप में पेश किया है, लेकिन किसी को यह समझना चाहिए कि यह 100 प्रतिशत झूठ है, सिद्धारमैया ने बेलगावी में सुवर्ण विधान सौध के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा के उद्घाटन के अवसर पर कहा।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, के सी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे शीर्ष कांग्रेस पदाधिकारियों, कांग्रेस के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।यह कार्यक्रम 1924 में कांग्रेस के एकमात्र अधिवेशन की शताब्दी मनाने के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें महात्मा गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अध्यक्षता की थी।मुख्यमंत्री ने कहा, “महात्मा गांधी हमेशा भगवान राम का नाम लेते थे। जब नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या की, तो उन्होंने ‘हे राम’ कहा। इसका इससे बेहतर उदाहरण नहीं हो सकता। वह एक कट्टर हिंदू थे।”उनके अनुसार, गांधी कभी भी हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं थे, बल्कि वह हिंदू धर्म में सुधार लाना चाहते थे। वह हमेशा चाहते थे कि हिंदू और मुसलमान भाई की तरह रहें।
सिद्धारमैया ने बताया कि गांधी ने खुद को स्वतंत्रता संग्राम तक सीमित नहीं रखा, बल्कि शासन के बारे में दिशा-निर्देश दिए और बताया कि मंत्रियों को कैसे व्यवहार करना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा, “हम महात्मा गांधी के हिंदुत्व में विश्वास करते हैं और वे (भाजपा) समाज को बांटने में विश्वास करते हैं। वे ‘मनुवादी’ हैं। हम भारतीय संविधान में विश्वास करते हैं और भाजपा कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ है। इसलिए हमें संविधान की रक्षा करनी चाहिए और लोकतंत्र को बचाना चाहिए। अगर हम संविधान की रक्षा करेंगे, तो यह हमारी रक्षा करेगा।” सिद्धारमैया ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा पिछले कई वर्षों से संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर देश में संविधान नहीं होता तो देश में अराजकता होती। उन्होंने कहा, “यही कारण है कि आजकल लोग गांधीजी को याद करते हैं और उनकी सराहना करते हैं। लोग उनके काम, उनके बलिदान और योगदान के लिए उनकी सराहना करते हैं।”
जम्मू-कश्मीर : ईडी ने पटनीटॉप में दो होटलों की कुर्की कीनयी दिल्ली: 21 जनवरी (भाषा)प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले की जांच के तहत जम्मू-कश्मीर के पर्यटन शहर पटनीटॉप में लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य के दो होटलों की कुर्की की है।संघीय एजेंसी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि होटल त्रिनेत्र रिसॉर्ट्स और होटल ग्रीन ऑर्किड को पटनीटॉप विकास प्राधिकरण (पीडीए) की अनुमति से परे जाकर बनाया गया था।
बीजिंग: 21 जनवरी (भाषा) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से अमेरिका के हटने की घोषणा के बाद चीन ने मंगलवार को इस वैश्विक संस्था के प्रति अपना समर्थन जताया।अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ पर कोविड-19 महामारी के संकट से सही से नहीं निपटने का आरोप लगाते हुए इससे हटने की घोषणा की है.

