
प्रयागराजमहाकुम्भ 2025 की प्रयागराज में शुरूआत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ हो गई है। मकर संक्रांति के दिन महाकुम्भ के पहले अमृत स्नान पर्व पर उम्मीद से अधिक लगभग 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान किया था। अब तक 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुम्भ में स्नान कर चुके हैं। इसी क्रम में महाकुम्भ के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के लिए तैयारियां पूरे जोर पर हैं। प्रयागराज रेल मण्डल ने भी मौनी अमावस्या के दिन करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना तैयार कर ली है जो अपने आप में भारतीय रेलवे के लिए एक कीर्तिमान होगा। मेला प्राधिकरण का अनुमान है कि मौनी अमावस्या के दिन 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम स्नान करेंगे। जिनमें से दस से बीस फीसदी श्रद्धालुओं के ट्रेन से आने का अनुमान है। PIB Delhi
भारत के संविधान और नागरिकों के कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, न्याय विभाग वर्ष भर चलने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान ‘हमारा संविधान हमारा सम्मान’ (एचएस2) के सफल आयोजन का जश्न मनाने के लिए 24 जनवरी, 2025 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है।
बेटी बचाओ’ की जगह ‘अपराधी बचाओ’ की नीति भाजपा ने क्यों अपनाई : खरगे
नयी दिल्ली: 22 जनवरी (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के 10 साल पूरे होने पर सरकार द्वारा जश्न मनाए जाने के बीच बुधवार को दावा किया कि इस योजना के बजट का 80 प्रतिशत पैसा विज्ञापनों पर खर्च किया गया।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए यह सवाल किया कि ‘‘बेटी बचाओ’’ की जगह “अपराधी बचाओ” की नीति भाजपा ने क्यों अपनाई?
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गुरवार 23 जनवरी को गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच 154 करोड़ रूपये की लागत से नव निर्मित भोपाल के सबसे बड़े फ्लाई-ओवर का उद्घाटन करेंगे। यह फ्लाई-ओवर शहर के यातायात प्रबंधन में महती सुधार लाने में सहायक होगा। साथ ही यात्रियों को राहत प्रदान करेगा। समारोह में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह भी उपस्थित रहेंगे।भोपाल शहर में मैदा मिल मार्ग पर गायत्री मंदिर से डीबी मॉल चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, प्रगति चौराहा से मानसरोवर कॉम्प्लेक्स होते हुए गणेश मंदिर तक निर्मित फ्लाई-ओवर 2900 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा है। यह मैदा मिल मार्ग को विद्या नगर, शक्ति नगर, कस्तूरबा नगर, साकेत नगर, दानिश नगर, आशिमा मॉल और एम्स जैसे प्रमुख रिहायशी और वाणिज्यिक क्षेत्रों से जोड़ता है। इसके अलावा, औबेदुल्लागंज, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा और जबलपुर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह मार्ग को सुगम बनाएगा।

