केजरीवाल की हत्या की साजिश ……: आप/भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि

Share

नयी दिल्ली: 24 जनवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की ‘हत्या’ की साजिश रचने का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि पंजाब पुलिस द्वारा उन्हें प्रदान की गई सुरक्षा बहाल किया जाए, जो वापस ले ली गई है।इस आरोप पर भाजपा या दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

मुंबई: 24 जनवरी (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 22 पैसे चढ़कर 86.22 (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर सूचकांक में गिरावट से निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला।

नयी दिल्ली: 24 जनवरी (भाषा) वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में शामिल 10 विपक्षी सदस्यों को अध्यक्ष जगदंबिका पाल के खिलाफ विरोध जताने तथा प्रक्रियाओं को लेकर मनमानी करने का आरोप लगाए जाने के बाद शुक्रवार को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया।विपक्षी सदस्यों ने पाल पर कार्यवाही को एक तमाशा बनाने का आरोप लगाया और दावा किया कि वह सरकार के निर्देशों पर काम कर रहे थे। पाल ने बैठक को बाधित करने के उद्देश्य से उनके आचरण की आलोचना की।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:“बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। जननायक ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया और इस दिशा में अनेक प्रयास किए। उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।”केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने शिक्षा के मामले में गरीबों को बराबर अधिकार देने के लिये मेट्रिक तक फ्री शिक्षा देने का फैसला लिया था। वह अपनी भाषा में शिक्षा देने के पक्षधर थे। उन्होंने कहा था कि मैं अंग्रेजी का विरोधी नहीं हूँ लेकिन गाँव में बच्चे अपनी मातृभाषा में अच्छे से शिक्षा प्राप्त करते हैं। कर्पूरी जी ने अंग्रेजी की बाध्यता मेट्रिक में खत्म की। श्री चौहान ने कहा कि उनके जीवन के कई प्रेरक प्रसंग हैं। कर्पूरी बाबू जी जब मुख्यमंत्री थे तब जयप्रकाश नारायण जी के जन्मदिन पर कार्यक्रम में उनका कुर्ता फटा था, तब चंद्रशेखर जी ने उनके कुर्ते के लिये दान देने का सभी से आग्रह किया था। उन्होंने वह राशि भी मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी थी। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ।

  उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश की बेटी और पर्वतारोही भावना डेहरिया ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ (6,961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 10 वर्षों को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने देशभर में समाज को जागरूक और प्रोत्साहित किया है। सुश्री भावना की यह उपलब्धि इस अभियान की सफलता और बेटियों की असीम क्षमताओं का प्रमाण है।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles