
विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और मानवीय आयोजन महाकुम्भ मेला को सिर्फ जमीन से ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष से भी कैप्चर किया जा रहा है। इंटरनेशनल स्पेस सेंटर (आईएसएस) ने रविवार रात को अंतरिक्ष से महाकुम्भ की आश्चर्यचकित कर देने वाली तस्वीरें कैद की हैं। इन तस्वीरों में महाकुंभ मेले का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इसमें गंगा नदी के तट पर दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम रौशनी से जगमगा रहा है। इन तस्वीरों को आईएसएस से एस्ट्रोनॉट डॉन पेटिट ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर शेयर किया है। महाकुम्भ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसमें लाखों श्रद्धालु गंगा नदी में डुबकी लगाकर आध्यात्मिक शांति प्राप्त करते हैं। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम स्नान कर इस सुखद और धार्मिक अनुभूति को महसूस कर सकें हैं तो वहीं यहां से आ रही तस्वीरों को देखकर पूरी दुनिया विस्मित है। अंतरिक्ष से ली गईं ये तस्वीरें महाकुम्भ को लेकर पूरी दुनिया का ध्यान खींचने वाली हैं। डॉन पेटिट ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से खींची गई तस्वीरों में 2025 के महाकुंभ मेले का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गंगा नदी के तट पर दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम रौशनी से जगमगा रहा था।
नयी दिल्ली: 27 जनवरी (भाषा) वक्फ (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के लिए गठित संसद की संयुक्त समिति द्वारा यह प्रस्ताव किए जाने की संभावना है कि मौजूदा ‘उपयोगकर्ता द्वारा वक्फ’ संपत्ति, विवाद में नहीं होने या सरकारी सुविधा के अंतर्गत आने की स्थिति में बनी रहेगी।समिति ने सोमवार को हुई एक बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों द्वारा प्रस्तावित सभी संशोधनों को स्वीकार कर लिया और विपक्षी सदस्यों के संशोधनों को खारिज कर दिया।
उमरिया – गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रदेष शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री जी का प्रदेश की जनता के नाम भेजे गये संदेश का वाचन किया। तत्पश्चात संयुक्त परेड का निरीक्षण किया गया एवं परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। परेड निरीक्षण मे कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, एवं परेड कमाण्डर अमित विश्वकर्मा, टूआईसी शरद श्रीवास्ताव ने साथ दिया।

