
4 फरवरी को अखबार दैनिक जनसत्ता लिखता है अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार मेंसोमवार को रुपया 49 पैसे लुढ़ककर 87.11 प्रति डालर पर बंद हुआ। पहली बार रुपया 87 प्रति डालर से नीचे आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा, मेक्सिको और चीन पर शुल्क लगाने संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद व्यापक व्यापार युद्ध कीआशंका के बीच डालर मजबूत होने के कारण रुपए में इतनी भारी गिरावट आई।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डालर सूचकांक के 109 के स्तर से ऊपर जाने और कमजोर वैश्विक बाजारों केकारण भारतीय रुपया 87.11 प्रति डालर के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। विदेशीमुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी डालर सूचकांक के 109 के स्तर के उपर पहुंचने औरडोनाल्ड ट्रंप के कनाडा व मेक्सिको पर 25 फीसद तथा चीन पर 10 फीसद शुल्क लगानेसे व्यापक व्यापार युद्ध की आशंकाओं के कारण कमजोर वैश्विक बाजारों से भारतीय रुपया दिन के कारोबार में 87.29 प्रति डालर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर को छू गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87 प्रति डालर पर कमजोर रुख के साथ खुला और सत्र के दौरान अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 87.29 प्रति डालर के निचले स्तर को छू गया था। अंत में रुपया 87.11 प्रति डालर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 49 पैसे की गिरावट है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी के मुकाबले 86.62 प्रति डालर पर बंद हुआ था। वही पत्रिका ने इसे अपनी प्रथम पेज खबर बनाया है

