
महाकुंभ में भगदड़ कोई बड़ी घटना नहीं थी, इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है: हेमा मालिनीनयी दिल्ली: चार फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी की (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी ने मंगलवार को कहा कि महाकुंभ में भगदड़ कोई ‘‘बड़ी घटना’’ नहीं थी और इसे ‘‘बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।’’उन्होंने यह भी कहा कि इस धार्मिक आयोजन को बहुत अच्छी तरह से प्रबंधित किया गया है।
अभिनेत्री से राजनेता बनी हेमा मालिनी ने भगदड़ वाले दिन महाकुंभ में स्नान भी किया था।विपक्षी सदस्यों द्वारा सरकार पर भगदड़ में मरने वालों की संख्या छिपाने का आरोप लगाए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘वे जो कहना चाहते हैं, कहेंगे…गलत बातें कहना उनका काम है।’’महाकुंभ में भगदड़ का मुद्दा मंगलवार को दोनों सदनों में उठाया गया। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार भगदड़ में मरने वालों की संख्या छिपा रही है और मेले के आयोजन में ‘‘कुप्रबंधन’’ को छिपाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सौगत रॉय ने महाकुंभ में भगदड़ की घटना को ‘‘स्वतंत्र भारत की सबसे बुरी घटनाओं में से एक’’ बताते हुए कहा कि सरकार को मृतकों की ‘सही संख्या’ जारी करनी चाहिए।
नयी दिल्ली: (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए गांधी ने लोकसभा में कहा, “हम अपने विदेश मंत्री को प्रधानमंत्री के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह का न्योता लाने के लिए अमेरिका नहीं भेजेंगे।”जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिसंबर 2024 की मेरी अमेरिका यात्रा के बारे में जानबूझकर झूठ बोला।”विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने तत्कालीन विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात करने और भारत के महावाणिज्य दूतों की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए अमेरिका का दौरा किया था।उन्होंने कहा, “मेरी यात्रा के दौरान भावी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात हुई थी।”जयशंकर ने कहा, “किसी भी स्तर पर प्रधानमंत्री को निमंत्रण देने के बारे में चर्चा नहीं की गई। यह सर्वविदित है कि हमारे प्रधानमंत्री ऐसे कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते। वास्तव में, भारत का प्रतिनिधित्व आमतौर पर विशेष दूत करते हैं।”उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के झूठ का उद्देश्य राजनीतिक हो सकता है। लेकिन इनसे विदेश में राष्ट्र को नुकसान पहुंचता है।”
रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, तीन पैसे मजबूत होकर 87.08 प्रति डॉलर परमुंबई: चार फरवरी (भाषा) रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरते हुए तीन पैसे मजबूत होकर 87.08 (अस्थायी) पर बंद हुआ।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेक्सिको और कनाडा पर शुल्क बढ़ोतरी को लागू करने की प्रक्रिया को एक महीने टालने के बाद अमेरिकी डॉलर सूचकांक अपने उच्च स्तर से नीचे आया है जिससे स्थानीय मुद्रा पर दबाव कम हुआ।
भोपाल : मंगलवार, फरवरी 4
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मां नर्मदा की धारा चैतन्य है, इसके दर्शन मात्र से ही सभी धन्य होते हैं। माँ नर्मदा प्रदेश की जीवन रेखा है। प्रदेश का सिंचाई रकबा 48 लाख हेक्टेयर से अधिक है, जिसमें से 40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मां नर्मदा के जल से सिंचाई होती है। पारस पत्थर जैसे लोहे को सोना कर देता है, वैसे ही जल के पहुंचते ही सूखे खेत भी सोना ऊगलने लगते हैं। राज्य सरकार प्रदेश में सिंचाई के रकबे का तेजी से विस्तार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए एक लाख 75 हजार करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई है, इससे प्रदेश में केन-बेतवा और पार्वती-काली सिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजनाएं आरंभ होंगी। इन परियोजनाओं से एक करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य पूरा होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हरदा जिले के छीपानेर में नर्मदा तट पर वेदगर्भा घाट के लोकार्पण अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि कैंसर की सही समय में जाँच पर पूर्ण निदान सहजता से संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में आज आर्थिक संसाधनों की कमी नहीं है। चिकित्सकीय संस्थानों का उन्नयन किया जा रहा है। अधोसंरचना विकास के साथ अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में संसाधनों के साथ चिकित्सकीय मैनपॉवर का मानवीय रवैया, भावनात्मक सहयोग उपचार को आसान करता है। मरीजों और परिजनों में संतोष का भाव जागृत करता है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सभी अधिकारियों कार्मिकों में मानवीय संवेदनाओं की समझ और उसका प्रकटीकरण अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विश्व कैंसर दिवस पर एम्स भोपाल में आयोजित 2 दिवसीय पेलियेटिव केयर प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया।

