संगम-स्नान दिव्य जुड़ाव का क्षण: पीएम/ रुपया गिरकर 87.46 प्रति डॉलर

Share

प्रयागराज   प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज प्रयागराज में महाकुंभ का दौरा किया और संगम में पवित्र डुबकी लगाई।“प्रयागराज में महाकुंभ में आकर धन्य हुआ। संगम पर स्नान दिव्य जुड़ाव का क्षण है और इसमें भाग लेने वाले करोड़ों अन्य लोगों की तरह, मैं भी भक्ति की भावना से भर गया।माँ गंगा सभी को शांति, ज्ञान, अच्छे स्वास्थ्य और सद्भाव का आशीर्वाद दें।”“प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर-हर गंगे!”मुंबई: वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंताओं के कारण निवेशकों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति बढ़ने से बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे गिरकर 87.46 (अनंतिम) के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि वैश्विक व्यापार युद्ध के कारण रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है, क्योंकि बाजार प्रतिभागी संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन द्वारा लगाए जा रहे टैरिफ के प्रभाव पर विचार कर रहे हैं।इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की चिंताओं और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती ने निवेशकों की भावनाओं को और प्रभावित किया। 

पटना कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस गठबंधन संविधान पर “हमला” कर रहा है, जो बी आर अंबेडकर जैसे दलित प्रतीकों के प्रति सम्मान का दिखावा करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।लोकसभा में विपक्ष के नेता का यह बयान बिहार की राजधानी में दलित स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस कार्यकर्ता जगलाल चौधरी की जयंती पर आयोजित एक समारोह में आया। “आज दिल्ली विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। लेकिन, मेरा मानना ​​है कि यह समारोह भी उतना ही महत्वपूर्ण था। गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री जी, आपने अपने भाषण में ‘मेक इन इंडिया’ का जिक्र तक नहीं किया! प्रधानमंत्री को यह स्वीकार करना चाहिए कि ‘मेक इन इंडिया’ एक अच्छी पहल होने के बावजूद विफल रही है। विनिर्माण क्षेत्र 2014 में सकल घरेलू उत्पाद के 15.3 प्रतिशत से गिरकर 12.6 प्रतिशत पर आ गया है – जो पिछले 60 वर्षों में सबसे कम है।”

नयी दिल्ली: (भाषा) कांग्रेस ने अमेरिका से 205 अवैध प्रवासियों वापस भेजे जाने की खबरों को लेकर बुधवार को कहा कि भारतीय नागरिकों को हथकड़ी लगाकर और अपमानित करके निर्वासित किए जाने की तस्वीरें दुखद हैं।ऐसी खबरें हैं कि पंजाब और पड़ोसी राज्यों के 205 अवैध प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार दोपहर अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने वाला है।

नयी दिल्ली: (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारत-चीन सीमा पर स्थिति को लेकर सेना प्रमुख के बयान के बारे में ‘‘झूठे दावे’’ करने का आरोप लगाया।

भोपाल :   उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने माँ नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर तुलसी नगर स्थित माँ नर्मदा मंदिर में विधि-विधान से माँ नर्मदा का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने माँ नर्मदा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। श्री नर्मदा सेवा समाज द्वारा मंदिर परिसर में तैयार किए गए “मध्यप्रदेश के ब्राह्मण समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शौर्य गाथा” के भित्ति चित्र का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अनावरण किया। उन्होंने भित्ति चित्र की सराहना करते हुए कहा कि यह चित्रों हमारे गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

 

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles