
रुपया टूटकर 87.57 प्रति डॉलर
मुंबई: छह फरवरी (भाषा)
रुपया बृहस्पतिवार को 14 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.57 (अस्थायी) के अब तक के अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नीतिगत दर में कटौती की संभावना बढ़ने से रुपये पर दबाव बढ़ा है।
दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने नागरिकों की सुरक्षा और साइबर अपराध एवं वित्तीय धोखाधड़ी के लिए दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए निम्नलिखित उपाय किए हैं:
- फर्जी/जाली दस्तावेजों पर प्राप्त संदिग्ध मोबाइल कनेक्शनों का पता लगाने के लिए एक प्रणाली विकसित की गई तथा दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को पुनः सत्यापन के निर्देश दिए गए।
- मोबाइल उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने, उनकी सुरक्षा को मजबूत करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए नागरिक केंद्रित पहल संचार साथी की शुरुआत की गई। यह वेब पोर्टल (https://sancharsaathi.gov.in) और मोबाइल ऐप के रूप में उपलब्ध है। संचार साथी, अन्य बातों के साथ-साथ नागरिकों को निम्नलिखित सुविधाएँ प्रदान करता है:
1-संदिग्ध धोखाधड़ी और अनचाहे वाणिज्यिक कॉल की रिपोर्ट करें
- अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों के बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा उन मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी दें जिनकी या तो आवश्यकता नहीं है या जो उन्होंने नहीं लिए हैं।
- चोरी/गुम हुए मोबाइल हैंडसेट की सूचना ब्लॉकिंग और ट्रेसिंग के लिए दें
- मोबाइल हैंडसेट की वास्तविकता जानें
3 साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए हितधारकों के साथ दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (डीआईपी) जारी किया गया। वर्तमान में, बैंक और वित्तीय संस्थान, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी), टीएसपी आदि सहित 540 संगठन इस प्लेटफॉर्म पर शामिल हो चुके हैं।
4 दूरसंचार विभाग और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने भारतीय मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने वाली आने वाली अंतरराष्ट्रीय नकली कॉलों की पहचान करने और उन्हें रोकने के लिए एक प्रणाली तैयार की है, जो भारत से आने वाली प्रतीत होती हैं। हाल ही में फर्जी डिजिटल गिरफ्तारियों, फेडएक्स घोटाले, कूरियर में ड्रग्स/मादक पदार्थों, सरकारी और पुलिस अधिकारियों के रूप में प्रतिरूपण, दूरसंचार विभाग/ट्राई अधिकारियों द्वारा मोबाइल नंबरों को डिस्कनेक्ट करने आदि के मामलों में साइबर अपराधियों द्वारा ऐसी अंतरराष्ट्रीय नकली कॉल की गई हैं।इसके अलावा, गृह मंत्रालय ने जनता को सभी प्रकार के साइबर अपराधों की रिपोर्ट करने में सक्षम बनाने के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (https://cybercrime.gov.in) भी जारी किया है।दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार अवसंरचना की सुरक्षा के लिए दूरसंचार अधिनियम, 2023 की धारा 22 के अंतर्गत क्रमशः 21.11.2024 और 22.11.2024 को दूरसंचार साइबर सुरक्षा नियम और महत्वपूर्ण दूरसंचार अवसंरचना नियम अधिसूचित किए हैं। उन्हें सोशल मीडिया और नियमित प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से दूरसंचार संबंधी धोखाधड़ी और घोटालों के बारे में जागरूक कर रहा है।केंद्रीय संचार राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासनी चंद्रशेखर ने यह जानकारी आज राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के संस्थापक मुजीबुर रहमान, अवामी लीग के नेताओं के घरों में तोड़फोड़ कीनयी दिल्ली: छह फरवरी (भाषा) बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने बुधवार देर रात पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के कई नेताओं के घरों में तोड़फोड़ की और देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के भित्ती चित्रों को विरूपित कर दिया।
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत कर रही है कि निर्वासित भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार न हो, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अवैध प्रवास उद्योग पर कड़ी कार्रवाई पर ध्यान दिया जाना चाहिए।राज्यसभा में मंत्री का यह बयान विपक्ष द्वारा अमेरिका से निर्वासित 104 भारतीयों के साथ किए गए व्यवहार पर विरोध के बीच आया है।जयशंकर ने कहा, “हम निश्चित रूप से अमेरिकी सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वापस लौटने वाले निर्वासितों के साथ उड़ान के दौरान किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न हो।”उन्होंने कहा, “साथ ही सदन इस बात की सराहना करेगा कि हमारा ध्यान अवैध प्रवास उद्योग पर कड़ी कार्रवाई करने पर होना चाहिए, साथ ही वैध यात्रियों के लिए वीजा को आसान बनाने के लिए कदम उठाने चाहिए।”मंत्री ने कहा कि निर्वासन की प्रक्रिया कोई नई नहीं है।उन्होंने कहा, “विमान द्वारा निर्वासन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया में प्रतिबंधों के उपयोग का प्रावधान है। हालांकि, हमें बताया गया है कि महिलाओं और बच्चों को नहीं रोका जाता है।” उन्होंने कहा, “भोजन और अन्य आवश्यकताओं से संबंधित पारगमन के दौरान निर्वासितों की आगे की ज़रूरतों, जिनमें संभावित चिकित्सा आपात स्थिति भी शामिल है, को पूरा किया जाता है। शौचालय के दौरान ज़रूरत पड़ने पर निर्वासितों को अस्थायी रूप से मुक्त रखा जाता है। यह चार्टर्ड नागरिक विमानों के साथ-साथ सैन्य विमानों पर भी लागू होता है।” उन्होंने कहा, “5 फरवरी, 2025 को अमेरिका द्वारा की जाने वाली उड़ान के लिए पिछली प्रक्रियाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।”

