
भारतीय संसद से पहले विदेशी सरकारों को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देना अस्वीकार्य: डी राजा
नयी दिल्ली: 20 मई (भाषा) ऑपरेशन सिंदूर पर संसद के विशेष सत्र की विपक्ष की मांग के बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता डी राजा ने मंगलवार को कहा कि यह ‘अस्वीकार्य’ है कि विदेशी सरकारों को इस मामले की जानकारी दी जाए और भारतीय लोग इसे लेकर ‘अंधेरे में रहें’।भाकपा महासचिव ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के सदस्यों सहित प्रमुख देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का सरकार का फैसला ‘अस्पष्टता’ को दर्शाता है।
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने बताया कि आज के सम्मेलन के दौरान विचार मंथन में यह बात निकलकर आई है कि इस लक्ष्य को अर्जित किया जा सकता है। कृषि विकास दर 5 प्रतिशत बनाए रखना संभव है। श्री चौहान ने कहा कि एक यक्ष प्रश्न आज खड़ा है कि आने वाली पीढ़ी के लिए धरती को सुरक्षि
त कैसे रखा जाए।हमने सोचा लैब में बैठे वैज्ञानिक, यूनिवर्सिटी में बैठे वीसी, कृषि विज्ञान केंद्रों की टीम, राज्य सरकार, केंद्र सरकार, सब मिलकर एक हो जाएं। विकसित कृषि संकल्प अभियान में हम किसानों के लिए मिलकर निकलेंगे। लैब में रिसर्च हो और लैंड में पता ही न हो, तो क्या फायदा। जो तर्कसंगत है उन्हीं विषयों पर शोध होना चाहिए। अनुसंधान की दिशा खेत तय करेंगे।इसे धरती पर ले जाना जरूरी है। इसमें सभी लोग बाहर फील्ड में निकलें। एक जिले में 2 टीम जाएंगी। मैं वाइस चांसलर्स और विद्यार्थियों से भी कहूँगा कि आप किसानों से चर्चा करें, जलवायु कैसी है, माटी कैसी है, कौन सी फसल अच्छी हो सकती है। हम निकलेंगे भी और इसी खरीफ फसल में उत्पादन बढ़ाकर और लागत घटा कर दिखायेंगे।
मुख्यमंत्री ने हाथियों के हमले से मृतक के परिजनों को 25-25 लाख की सहायता राशि प्रदान करने के दिए निर्देश
…
शहडोल 19 अप्रैल 2025:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्रांतर्गत तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर हाथियों के हमले में तीन ग्रामीणों की मृत्यु होने पर वन विभाग की टीम को हादसे की जांच करने के निर्देश तथा प्रत्येक मृतक के वैध आश्रित परिजन को 25-25 लाख की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं
सोमवार को उस समय घटी जब तीन ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल में गए थेतभी वहां घूम रहे दो आक्रामक जंगली हाथियों ने अचानक हमला कर दिया और तीनों ग्रामीणों को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।जिले में विगत दिवस ब्यौहारी वनपरिक्षेत्र अंतर्गत जंगली हाथियों के पैरों तले दबने से तीन लोगों की मौत हुई थी। जिन क्षेत्रों में यह घटना घटी थी वहां वन विभाग द्वारा अलर्ट जारी कर गश्त बढ़ा दी गई है। बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व उमरिया से 30 सदस्यीय रेस्क्यू दल भेजा गया है। जिसमें दो हाथी दल तथा पिंजरा भी शामिल है।
शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में जंगली हाथियों के हमले से तीन ग्रामीणों की मौत के बाद वन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को सनौसी और डोडा के जंगल में हुई इस घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जांच के निर्देश दिए।
आठ सदस्यीय विशेष टीम का गठन
वन विभाग ने आठ सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया है। इसमें संजय टाइगर रिजर्व और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक, उपसंचालक और डॉक्टर शामिल हैं। रेस्क्यू के लिए दो हाथियों को चिन्हित किया गया है। संजय टाइगर रिजर्व की टीम इन हाथियों पर निगरानी रख रही है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, हाथियों को छेड़ने, खदेड़ने या परेशान करने पर वे आक्रामक हो जाते हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने कहा कि रेस्क्यू टीम पूरी तरह तैयार है और सतर्क निगरानी के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।

