अहिल्याबाई की सोच की तरह मुख्यमंत्री आदित्यनाथ में है-उपराष्ट्रपति

Share

सीडीएस की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने तत्काल संसद सत्र बुलाने पर दिया जोर

नयी दिल्ली: एक जून (भाषा) कांग्रेस ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान द्वारा किये गये खुलासे के मद्देनजर सैन्य एवं विदेश नीति से संबंधित रणनीति पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र तत्काल बुलाने की रविवार को मांग की।कांग्रेस ने यह भी मांग की कि सरकार सभी दलों और पूरे देश को विश्वास में ले तथा ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की रक्षा तैयारियों और रणनीति पर चर्चा करे।

उपराष्ट्रपति ने की योगी आदित्यनाथ की अहिल्याबाई होल्कर से तुलना आगरा (उप्र):उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान पर भड़के CM योगी, कहा- विपक्ष का आचरण  अक्षम्य - cm yogi angry over the insult of vice president jagdeep  dhankhar-mobile एक जून (भाषा) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना राजमाता अहिल्याबाई होल्कर से करते हुए रविवार को कहा कि अहिल्याबाई की सोच ‘‘विधि की रचना’’ की तरह आदित्यनाथ में आ गई है और आने वाली पीढ़ियां मुख्यमंत्री के कार्यों को उसी तरह याद करेंगी जैसे हम आज लोकमाता अहिल्याबाई के कामों की करते हैं।धनखड़ ने अहिल्याबाई होल्कर के 300वें जयंती वर्ष के स्मृति अभियान के तहत यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती महज एक तारीख या ऐतिहासिक घटना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह हम सबके लिए जीवन दर्शन है। उस कठिन समय में वह महान भारत की परंपरा की प्रतिनिधि थीं जहां धर्म, संस्कृति और शासन एक ही धारा में प्रवाहित होते थे।’’

 एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने 01 जून 2025 को भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर का पदभार संभाला। एयर मार्शल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं और 16 दिसंबर, 1989 को भारतीय वायुसेना में एक लड़ाकू पायलट के रूप में नियुक्त हुए थे। उन्‍हें विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमानों में 3000 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है। वह एक पायलट अटैक इंस्ट्रक्टर हैं और अपने ऑपरेशनल करियर में उन्होंने एक फाइटर स्क्वाड्रन की कमान संभाली है, एक फॉरवर्ड बेस के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर और एक प्रीमियम फाइटर बेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग रहे हैं।

शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बनकर इतिहास रचने को तैयार  नयी दिल्ली: एक जून (भाषा)Explainer: कौन हैं IAF ऑफिसर शुभांशु शुक्ला? क्या है Axiom Mission 4? यहां  जानें हर डिटेल - India TV Hindi भारत के शुभांशु शुक्ला एक्सिओम स्पेस के चौथे वाणिज्यिक मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए अपनी पहली अंतरिक्ष उड़ान के लिए तैयार हैं। एक्सिओम मिशन 4 (एक्स-4) आठ जून को फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया जाना है।ड्रैगन अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण फ्लोरिडा स्थित नासा के अंतरिक्ष केंद्र से भारतीय समयानुसार शाम 6:41 बजे से पहले नहीं होगा। इस प्रक्षेपण के साथ ही शुक्ला लगभग चार दशक बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। राकेश शर्मा ने 1984 में रूस के सोयूज अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष की यात्रा की थी।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles