
न्यायिक निर्णय लेने में प्रौद्योगिकी केवल पूरक हो, मानव मस्तिष्क की जगह न ले: सीजेआई गवई
नयी दिल्ली: सात जून (भाषा) भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई ने कहा कि न्यायिक निर्णय लेने में प्रौद्योगिकी को मानव मस्तिष्क का स्थान नहीं लेना चाहिए, बल्कि उसका पूरक होना चाहिए। उन्होंने रेखांकित किया कि न्यायिक निर्णय लेते समय विवेक, सहानुभूति और न्यायिक व्याख्या का स्थान कोई नहीं ले सकता।न्यायमूर्ति गवई लंदन विश्वविद्यालय से संबद्ध स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (एसओएएस) में ‘भारतीय कानूनी प्रणाली में प्रौद्योगिकी की भूमिका’ विषय पर आयोजित व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका स्वचालित वाद सूचियों, ‘डिजिटल कियोस्क’ और आभासी सहायकों जैसे नवाचारों का स्वागत करती है, लेकिन उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मानवीय निगरानी, नैतिक दिशानिर्देश और मजबूत प्रशिक्षणउनके कार्यान्वयन का अभिन्न अंग हों।
ऑपरेशन सिंदूर ने ग्रेट इंडियन बस्टर्ड संरक्षण परियोजना से अनूठी श्रद्धांजलि को प्रेरित किया
जैसलमेर: 7 जून ऑपरेशन सिंदूर के बाद सशस्त्र बलों को सम्मानित करने के लिए, सीमावर्ती राज्य राजस्थान में एक विशेष श्रद्धांजलि आकार ले रही है – जैसलमेर में एक संरक्षण परियोजना के तहत पैदा हुए दुर्लभ ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) चूजों का नाम प्रमुख अधिकारियों और ऑपरेशन से जुड़े महत्वपूर्ण मील के पत्थरों के नाम पर रखा गया है।’सिंदूर’, ‘एटम’, ‘मिश्री’, ‘व्योम’ और ‘सोफिया’ जैसे नाम अब सुदासरी और सैम के संरक्षण केंद्रों में गूंज रहे हैं, जहां विज्ञान, रणनीति और राष्ट्रीय गौरव भारत की सबसे लुप्तप्राय पक्षी प्रजातियों में से एक को पुनर्जीवित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।डेजर्ट नेशनल पार्क के प्रभागीय वन अधिकारी बृजमोहन गुप्ता ने कहा, “इन चूजों को ये नाम देकर, हम वन्यजीव संरक्षण की कहानी को राष्ट्रीय साहस की कहानी से जोड़ रहे हैं।”
एक्सपोर्ट की मानसिकता पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री धनखड़ ने कहा, “मुझे बड़ी परेशानी होती है जब लोग कहते हैं — ‘यह export माल है, यह export के लिए है।’ भाई, क्यों? सबसे अच्छा तो हमको खाना है, सबसे अच्छा तो हमको पहनना है।” उन्होंने गर्व से बताया कि आज दुनिया की बड़ी संस्थाओं में भारतीय नेतृत्व कर रहे हैं और विशेष रूप से महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की।भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सोलन में कहा कि “आजकल जब हम Artificial Intelligence की चर्चा करते हैं, तो युवा पीढ़ी भाग्यशाली है क्योंकि वे Agriculture Intelligence से Artificial Intelligence की यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि “Artificial Intelligence, Agriculture Intelligence ही वो माध्यम है जो ग्रामीण व्यवस्था के अंदर क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।”PIB Delh
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से आज नई दिल्ली में भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है। PIB Delhi
बिहार : गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा समूहों से 14 लड़कियां छुड़ाई गई, एक गिरफ्तार गोपालगंज: सात जून (भाषा) बिहार के गोपालगंज जिले में कई स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने विभिन्न ऑर्केस्ट्रा समूहों में शोषण की शिकार और जबरन नृत्य करने के लिए मजबूर की गईं 14 लड़कियों को मुक्त कराया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि मुक्त कराई गईं अधिकतर लड़कियां पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक ऑर्केस्ट्रा संचालक राकेश सिंह को गिरफ्तार किया है।

