
भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर नीरव मोदी का भाई अमेरिका में गिरफ्तार
नयी दिल्ली: पांच जुलाई (भाषा) अमेरिकी अधिकारियों ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के प्रत्यर्पण अनुरोधों के आधार पर भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के छोटे भाई निहाल मोदी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने भारत को सूचित किया कि निहाल मोदी को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया।
आतंकवाद को पनाह नहीं देने के लिए वैश्विक समुदाय को एकजुट होना चाहिए : प्रधानमंत्री मोदी/पोर्ट ऑफ स्पेन: चार जुलाई (भाषा)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद को मानवता का दुश्मन करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि वैश्विक समुदाय को इसे पनाह या कोई भी जगह नहीं देने के लिए एकजुट होना चाहिए।
पाकिस्तान, अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता का महत्वपूर्ण दौर संपन्न
इस्लामाबाद: पांच जुलाई (भाषा) पाकिस्तान और अमेरिका ने व्यापार वार्ता का महत्वपूर्ण दौर पूरा कर लिया है। शनिवार को समाचार पत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के साथ पाकिस्तान की एक ऐसे समझौते पर सहमति बन गई है जो उसके प्रमुख निर्यात क्षेत्रों के भविष्य को आकार दे सकता है।

