1 अगस्त से 25 प्रतिशत से अधिक का जुर्माना भारत को-अमेरिका // पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकी-गृह मंत्री// 11 लाख करोड़ रु. से ज्यादा का ऋण महिला समूहों को-कृषि मंत्री//

Share

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 1 अगस्त से भारत पर 25 प्रतिशत से अधिक टैरिफ लगाने की घोषणा की
वाशिंगटन: (30 जुलाई) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त से भारत पर 25 प्रतिशत से अधिक टैरिफ लगाने की घोषणा की है।भारत को अपना “मित्र” बताते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने भारत के साथ अपेक्षाकृत “कम व्यापार” किया है क्योंकि उसके टैरिफ बहुत ज़्यादा हैं।उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत के टैरिफ बहुत ज़्यादा हैं और उनके पास “सबसे कठोर” और “घृणित गैर-मौद्रिक व्यापार अवरोध” हैं।भारत को 1 अगस्त से 25 प्रतिशत से अधिक का जुर्माना देना होगा

पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकी ढेर किए गए : अमित शाह

नयी दिल्ली: 29 जुलाई (भाषा) गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले तीन आतंकवादी ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत मारे जा चुके हैं।गृह मंत्री ने कहा, ‘‘मैं सदन के माध्यम से, कल हुए ‘ऑपेरशन महादेव’ की जानकारी पूरे देश को देना चाहता हूं। कल ‘ऑपेरशन महादेव’ में सुलेमान, अफगान और जिब्रान नाम के तीन आतंकवादी…सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में मारे गए।’’उन्होंने बताया, ‘‘सुलेमान, लश्कर-ए-तैयबा का ए श्रेणी का कमांडर था। पहलगाम और गगनगीर आतंकी हमले में वह लिप्त था, इसके बहुत सारे सबूत हमारी एजेंसियों के पास हैं। अफगान और जिब्रान भी ए श्रेणी के आतंकवादी थे।, ‘‘जिन्होंने पहलगाम की बैसरन घाटी में हमारे निर्दोष नागरिकों को मारा था, उनमें ये तीनों आतंकवादी शामिल थे और कल तीनों ही मारे गए। मैं सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सभी जवानों को सदन और पूरे देश की ओर से बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं।’’गृह मंत्री के अनुसार, बीते 22 अप्रैल को दिन में एक बजे पहलगाम की बैसरन घाटी में हमला हुआ में 26 निर्दोष लोगों की जान ली थी और वह शाम 5.30 बजे श्रीनगर पहुंच गए थे तथा 23 अप्रैल को एक सुरक्षा बैठक की गई और इसकी पुख्ता व्यवस्था की गई कि नृशंस हत्या करने वाले हत्यारे देश छोड़कर भागने न पाएं।उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘मुझे अपेक्षा थी कि जब ये (विपक्ष) पहलगाम हमले के आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सुनेंगे तो खुश होंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि ये (विपक्ष) इससे खुश नहीं हैं। यह किस तरह की राजनीति है?’’गृह मंत्री ने कहा, ‘‘मैं आज चिदंबरम जी को आपके (आसन के) माध्यम से कहना चाहता हूं और हमारे पास सबूत हैं कि वे तीनों पाकिस्तानी थे। तीन में से दो के पाकिस्तानी वोटर नंबर भी हमारे पास उपलब्ध हैं। राइफलें भी हैं, उनके पास से जो चॉकलेट मिली है, वह भी पाकिस्तान में बनी है।’’उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ये कहते हैं कि वे (आतंकवादी) पाकिस्तानी नहीं थे। इसका मतलब है कि देश का एक पूर्व गृह मंत्री पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को क्लीनचिट दे रहा है।’’जया बच्चन ने पूछा, जब महिलाओं का सिंदूर उतर गया तो आपने इसका नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ क्यों रखा समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने बुधवार को सवाल उठाया कि पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई का नाम “ऑपरेशन सिंदूर” क्यों रखा गया, जबकि इस घटना में महिलाएं विधवा हो गई थीं और वास्तव में “उनका सिंदूर उतर गया”।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मथुरा बांके बिहारी मंदिर मामले में अध्यादेश पर सुनवाई स्थगित की
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश): (30 जुलाई) उच्च न्यायालय ने बुधवार को मथुरा स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के नियंत्रण और पर्यवेक्षण के लिए एक अध्यादेश के माध्यम से एक सरकारी ट्रस्ट बनाने के मामले की सुनवाई स्थगित कर दी और अगली सुनवाई के लिए 6 अगस्त की तारीख तय की।जब मामला न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल के समक्ष उठाया गया, तो राज्य के वकील ने बताया कि उत्तर प्रदेश श्री बांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट अध्यादेश, 2025 की वैधता को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है और मामला लंबित है।इसके बाद, उच्च न्यायालय ने सुनवाई स्थगित कर दी और सरकारी वकील से कहा कि अध्यादेश में संशोधन करना उचित होगा क्योंकि यह प्रस्तावित ट्रस्ट में नौकरशाहों को शामिल करने से संबंधित है।
महिला समूहों को बैंकों द्वारा दिया गया 11 लाख करोड़ रु. से ज्यादा का ऋण- शिवराज 
 PIB Delhiकेंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एक वक्तव्य में बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत औपचारिक वित्तीय संस्थानों के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को अब तक 11 लाख करोड़ रुपए से अधिक का ऋण वितरित हो चुका है।
PIB Delhi केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री (एमओएस) दुर्गादास उइके ने आज राज्यसभा में श्रीमती गीता उर्फ चंद्रप्रभा के एक अतारांकित प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के एक भाग के रूप में, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की आजीविका गतिविधियों का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन (पीएमजेवीएम) योजना के तहत वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) स्थापित किए गए हैं। वीडीवीके आदिवासी स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के समूह हैं, जिसमें संबद्ध सदस्यों को आदिवासी उत्पादों के मूल्यवर्धन और आदिवासी सहकारी विपणन विकास महासंघ (ट्राइफेड) के माध्यम से अग्रिम बाजार संपर्क के लिए समर्थन प्रदान किया जाता है।इस योजना के तहत, उत्तर प्रदेश सहित 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 531 पीवीटीजी वीडीवीके स्वीकृत किए गए हैं इनमें से 5 वीडीवीके (सभी बिजनौर जिले में) उत्तर प्रदेश राज्य में स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 319 पीवीटीजी लाभार्थी शामिल हैं।
दिल्ली में बिना नोटिस दिये झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया गया: कांग्रेस सांसद

नयी दिल्ली: 30 जुलाई (भाषा) कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने दिल्ली में झुग्गियों पर बुलडोजर चलाये जाने का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में उठाते हुए कहा कि वहां रहने वाले परिवारों को बिना नोटिस दिये और वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराये बेघर कर दिया गया। दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी स्थित जेलरवाला बाग में इस कार्रवाई से हजारों परिवार रातों-रात बेघर हो गए।

सुपर-100 परीक्षा प्रदेश के 57 केन्द्रों पर 3 अगस्त को

भोपाल : बुधवार, जुलाई 30, 2025, 16:58 ISTमध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सुपर-100 योजना में इस वर्ष परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त को किया जा रहा है। परीक्षा जिला स्तर पर बनाये गये विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर होगी। रविवार को प्रथम पारी में प्रात: 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक कक्षा-11वीं में जेईई की तैयारी के लिये एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक कक्षा-11वीं में नीट की तैयारी के लिये प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा।परीक्षा के लिये जिला स्तर पर 57 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 10 हजार 727 है। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार आश्रम इंदौर में प्रवेश दिया जायेगा। सुपर-100 परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर अपलोड कर दिये गये हैं।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles