
जिले में बादल फटने पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि बादल फटने की वजह से एक ही समय में बहुत सारा पानी नीचे आया है। वहां कई रेस्टोरेंट और होटल हैं। सेना की टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। मुझे बताया गया है कि चार लोगों की जान चली गई है। हम घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरकाशी के धराली में हुई त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के कुशलक्षेम की कामना भी की है।“उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं। लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तरकाशी की घटना पर एक्स पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से आई भारी तबाही के कारण कई लोगों की मौत और कई अन्य के लापता होने की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। मैं प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और लापता लोगों के जल्द से जल्द मिलने की आशा करता हूं। प्रशासन से अपील है कि राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाएं। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत कार्यों में प्रशासन का सहयोग और जरूरतमंदों की हर संभव मदद करें।
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को 79 साल की उम्र में निधन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को 79 साल की उम्र में निधन हो गया। सत्यपाल मलिक का पिछले काफी दिनों से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML Hospital) में इलाज चल रहा था और लंबी बीमारी के बाद 5 अगस्त को उनका निधन हो गया। जम्मू-कश्मीर से पहले मलिक बिहार मेघालय और गोवा के राज्यपाल भी रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उन्होंने दोपहर 1 बजे आखिरी सांस ली।सत्यपाल मलिक के आधिकारिक X हैंडल से ही उनके निधन की पु्ष्टि की गई। एक पोस्ट में लिखा गया, “पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी नहीं रहें।” इससे पहले 9 जुलाई को उनके अकाउंट से उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी गई थी।तब इसमें बताया गया था, “आदरणीय पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी अभी ICU में भर्ती हैं ओर वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अफवाहों से बचें ओर कोई भी गलत खबर ना फैलाएं।”प्रधानमंत्री ने कहा है-“मैं श्री सत्यपाल मलिक जी के निधन से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक के निधन पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने गहरा दुख व्यक्त किया है।यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”गोवा, बिहार, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे श्री सत्यपाल मलिक जी का निधन, अत्यंत दुःखद !”
संसद ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन छह महीने के लिए बढ़ाया
नई दिल्ली: (5 अगस्त) संसद ने मंगलवार को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन 13 अगस्त से आगे छह महीने के लिए बढ़ाने के एक वैधानिक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।पिछले हफ़्ते लोकसभा द्वारा पारित इस प्रस्ताव को बिहार में मतदाता सूची संशोधन के मुद्दे पर हंगामे के बीच राज्यसभा ने भी मंज़ूरी दे दी।विपक्षी सांसदों के विरोध के बीच, सभापति हरिवंश ने कहा कि प्रस्ताव पारित करना एक “संवैधानिक दायित्व” है।

