
दरभंगा: (29 अक्टूबर) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेशर्मी से हमला करते हुए उन्हें वोटों के लिए “कुछ भी करने” का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा बिहार में नीतीश कुमार की सरकार को “रिमोट कंट्रोल के जरिए” चला रही है।गांधी ने ये बयान राज्य में विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए मुजफ्फरपुर और दरभंगा में लगातार रैलियां आयोजित कर दिए।इंडिया ब्लॉक के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त रैली में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “आपने टीवी पर नाटक देखा होगा कि मोदी छठ पूजा के लिए यमुना में डुबकी लगाने जा रहे थे। यह तभी स्थगित कर दिया गया जब यह सामने आया कि नदी इतनी गंदी होने के कारण एक साफ पाइप वाला पानी का गढ्ढ़ा बना हुआ था।””नरेंद्र मोदी सभी प्रकार का नाटक करने के लिए तैयार हैं। आप उन्हें किसी चुनावी रैली में ये बता दीजिए कि, माननीय प्रधानमंत्री, अगर आप नृत्य करेंगे तो हम आपको वोट देंगे। वह बिना हिचकिचाहट के भरतनाट्यम करेंगे,” उन्होंने दावा किया।
राष्ट्रपति ने अंबाला में राफेल विमान में उड़ान भरी
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 29 अक्टूबर25 हरियाणा में अंबाला वायु सेना स्टेशन से राफेल विमान में उड़ान भरी। श्रीमती मुर्मू भारतीय वायु सेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं। इससे पहले, उन्होंने 2023 में सुखोई 30 एमकेआई में उड़ान भरी थी।राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर उन्होंने लगभग 30 मिनट तक उड़ान भरी और लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय की, उसके बाद वायु सेना स्टेशन लौट आईं। विमान को 17 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने उड़ाया। राफेल ने समुद्र तल से लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर और लगभग 700 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ान भरी।आगंतुक पुस्तिका में उन्होंने कहा, “भारतीय वायु सेना के राफेल विमान पर अपनी पहली उड़ान के लिए वायु सेना स्टेशन अंबाला आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। राफेल पर उड़ान मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है.
30 अक्टूबर को अपनी तरह की पहली ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ पहल का राष्ट्रव्यापी शुभारम्भ
PIB Delhiपंचायती राज मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय (स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) और जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से 30 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में अपनी तरह की पहली पहल आदर्श युवा ग्राम सभा (एमवाईजीएस) का संयुक्त रूप से राष्ट्रीय शुभारम्भ करेगा। कार्यक्रम के दौरान आदर्श युवा ग्राम सभा और एमवाईजीएस पोर्टल पर एक प्रशिक्षण मॉड्यूल का भी अनावरण किया जाएगा। ये डिजिटल उपकरण इस पहल के प्रभावी कार्यान्वयन को सुगम बनाने, शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र में छात्रों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विकसित किए गए हैं। यह पहल जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी), एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) और राज्य सरकार के स्कूलों सहित देश भर के 1,000 से अधिक स्कूलों में शुरू की जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप, इसका उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता का विकास करना और पारदर्शिता, जवाबदेही और विकसित भारत के दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध नागरिक तैयार करना है।
बिहार में जन सुराज दौड़ में नहीं, लेकिन प्रशांत किशोर ने उठाए अहम मुद्दे : वृंदा करात
रांची: 29 अक्टूबर (भाषा) माकपा की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने बुधवार को दावा किया कि जन सुराज पार्टी बिहार में दौड़ में भी नहीं है, हालांकि इसके संस्थापक प्रशांत किशोर ने राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए थे और कुछ युवा उनसे प्रभावित थे।उन्होंने कहा कि बिहार में अगली सरकार महागठबंधन की बनेगी। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री के चयन को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में भारी ‘‘आंतरिक संघर्ष’’ है।
दिल्ली के एक्यूआई में मामूली सुधार, लेकिन वायु गुणवत्ता अब भी ‘खराब’
नयी दिल्ली: 29 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार सुबह थोड़ा सुधार हुआ लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 279 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।सीपीसीबी द्वारा दर्ज 24 घंटे के औसत के अनुसार, बुधवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 279 रहा, जबकि मंगलवार को यह 294 था। सोमवार को यह 301 था, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।
युवा कांग्रेस ने ‘‘बारिश चोरी’’ को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कांग्रेस की युवा इकाई ने पिछले दिनों दिल्ली में हुए कृत्रिम बारिश (क्लाउड-सीडिंग) परीक्षण को ‘‘बारिश चोरी’’ करार देते हुए बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।युवा कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, संगठन की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने संसद मार्ग थाने में दिल्ली सरकार के खिलाफ ‘‘बारिश चोरी’’ को लेकर शिकायत दर्ज कराई।
उच्चतम न्यायालय ने वांगचुक की हिरासत के खिलाफ याचिका पर केंद्र, लद्दाख से जवाब मांगा
नयी दिल्ली: 29 अक्टूबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को सोनम वांगचुक की पत्नी की संशोधित याचिका पर केंद्र और लद्दाख प्रशासन से जवाब मांगा, जिसमें जलवायु कार्यकर्ता की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत हिरासत को अवैध, मनमाना कृत्य बताया गया है।न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ ने केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से गीतांजलि जे अंगमो की संशोधित याचिका पर 10 दिन के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा और मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर के लिए निर्धारित की।

