
रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.58 प्रति डॉलर पर
मुंबई: 15 दिसंबर (भाषा)
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये में गिरावट का रुख है क्योंकि निवेशक भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़े संकेतों का इंतजार कर रहे हैं।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.53 पर खुला। फिर टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.58 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है।रुपया शुक्रवार को 17 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 90.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
वांगचुक की हिरासत के खिलाफ याचिका पर सुनवाई सात जनवरी तक स्थगित की
नयी दिल्ली: 15 दिसंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका)के तहत जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने के खिलाफ उनकी पत्नी गीतांजलि जे आंगमो द्वारा दाखिल याचिका पर सोमवार को सुनवाई सात जनवरी, 2026 तक के लिए स्थगित कर दी।न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन वी अंजारी की पीठ ने समय की कमी के कारण मामले को स्थगित कर दिया। याचिका में दावा किया गया है कि हिरासत अवैध और मनमानी कार्रवाई है जो उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है
मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना राष्ट्रपिता का अपमान : विपक्ष
नयी दिल्ली: 15 दिसंबर (भाषा) विपक्ष ने मनरेगा के स्थान पर नया कानून बनाने की तैयारी के बीच सोमवार को कहा कि आखिर इस योजना से महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है।उसने यह आरोप भी लगाया कि सरकार का कदम महात्मा गांधी का अपमान है।
धनवानों के लिए ‘विशेष पूजा’ के कारण देवताओं की विश्राम अवधि में बाधा से न्यायालय ना खुश
नयी दिल्ली: 15 दिसंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने मंदिरों में पैसे लेकर ‘विशेष पूजा’ करने की अनुमति देने की प्रथा पर नाखुशी जाहिर करते हुए सोमवार को कहा कि इससे देवताओं के लिए निर्धारित ‘विश्राम अवधि’ में बाधा पहुंचती है।शीर्ष अदालत ने वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी जी मंदिर में दर्शन के समय और प्रथाओं में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान अधिकारियों से जवाब तलब किया।
वायु प्रदूषण विरोधी कानून पर पुनर्विचार और एनजीटी को नयी जिंदगी देने की जरूरत: कांग्रेस
नयी दिल्ली: 15 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस ने दिल्ली और कई अन्य शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति पर चिंता जताते हुए सोमवार को कहा कि सिर्फ सर्दियों के कुछ महीनों के बजाय पूरे साल ठोस कदम उठाने की जरूरत है तथा 1981 के वायु प्रदूषण विरोधी कानून पर भी पुनर्विचार किया जाना चाहिए।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को फिर से नयी जिंदगी देने की जरूरत है क्योंकि इसे पिछले कुछ वर्षों में कमजोर कर दिया गया है।
नितिन नवीन भाजपा के नये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने दिल्ली पहुंचे
नयी दिल्ली: 15 दिसंबर (भाषा) नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के नये राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभालने के लिए सोमवार को पटना से दिल्ली पहुंचे। इस दौरान, राष्ट्रीय राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

