
मणिकर्णिका घाट की ‘फर्जी’ तस्वीरें फैलाने के आरोप में 2सांसद संजय सिंह व पप्पू यादव समेत 8 लोगों पर मुकदमा
वाराणसी (उप्र): 18 जनवरी (भाषा)
वाराणसी पुलिस ने मणिकर्णिका घाट पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों के बारे में सोशल मीडिया पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से निर्मित तस्वीरें, वीडियो और भ्रामक जानकारी प्रसारित करने के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) के 2सांसद संजय सिंह और कांग्रेस नेता पप्पू यादव सहित आठ लोगों के खिलाफ आठ प्राथमिकी दर्ज की हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) गौरव बंसल ने बताया कि घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण और श्मशान सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से संबंधित मनगढ़ंत सामग्री फैलाने के आरोप में आठ व्यक्तियों और कुछ ‘एक्स हैंडल’ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
सोनम वांगचुक के खिलाफ रासुका के मामले में कोई दम नहीं, इसलिए सरकार ले रही तारीख पर तारीख: गीतांजलि
नयी दिल्ली: 18 जनवरी (भाषा)जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने कहा है कि उनके पति की गिरफ्तारी देश में लोकतंत्र की स्थिति को दर्शाती है, जहां सत्ता का इस्तेमाल लोगों को ‘‘अवैध रूप से हिरासत में लेने’’ के लिए किया जाता है।
कर्नल सोफिया के खिलाफ टिप्पणी: मंत्री शाह की याचिका पर सोमवार को हो सकती है सुनवाई
नयी दिल्ली: 18 जनवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय में सोमवार को मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की उस याचिका पर सुनवाई होने की संभावना है, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ ‘‘अभद्र भाषा’’ का प्रयोग करने के आरोप में खुद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है।भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ द्वारा मंत्री की याचिका पर सुनवाई किए जाने की संभावना है। मंत्री ने अपनी टिप्पणियों पर खेद व्यक्त किया है।
सड़क दुर्घटना में घायल 21 वर्षीय युवक को 1.62 करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने का निर्देश
नयी दिल्ली: 18 जनवरी (भाषा) दिल्ली मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने जुलाई 2024 में सड़क दुर्घटना के कारण 53 प्रतिशत तक दिव्यांग हुए 21 वर्षीय युवक को 1.62 करोड़ रुपये से अधिक मुआवजा दिए जाने का आदेश दिया।पीठासीन अधिकारी विक्रम ने आर्यन राणा नामक युवक की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया।

