
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पूरा देश 26 जनवरी को यह राष्ट्रीय पर्व गर्व और सम्मान के साथ मनाने की तैयारी कर रहा है। इस वर्ष भारत 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। हमें 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ, जिससे भारत एक संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में हर वर्ष गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।


