
रुपये ने 92.02 प्रति डॉलर का सबसे निचला स्तर, बाद में मामूली बढ़त के साथ हुआ बंद
मुंबई: 30 जनवरी (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 92.02 के रिकॉर्ड निचले स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में मामूली बढ़त लिए 91.97 पर बंद हुआ। डॉलर की मजबूती और अस्थिर भू-राजनीतिक संकेतों के बीच रुपये में यह मामूली सुधार आया है।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की सतत निकासी और घरेलू शेयरों में नकारात्मक रुझान ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित रखा।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री मोदी ने कहा कि पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें सदर नमन किया। उन्होंने कहा कि बापू एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सोच हैं जो कभी मिट नहीं सकती क्योंकि गांधी भारत की आत्मा में अमर हैं। राहुल गांधी ने कहा कि इस सोच को कभी अंग्रेजी साम्राज्य ने, कभी नफरत की विचारधारा और कभी अहंकारी सत्ता ने मिटाने की असफल कोशिश की।
शंकराचार्य संगम में माघी पूर्णिमा स्नान करवाएंगे./प्रशासन माफी मांगने को तैयार
वाराणसी/शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से प्रयागराज प्रशासन माफी मांगने को तैयार है। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी ने बताया किया योगी सरकार ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य अचानक माघ मेला छोड़कर वाराणसी चले जाएंगे, प्रयागराज के अफसरों को यह उम्मीद नहीं थी। वे सोच रहे थे माघ पूर्णिमा एक फरवरी के स्नान के बाद शंकराचार्य जाएंगे तब तक उनको मना लेंगे। 28 जनवरी को शंकराचार्य के वाराणसी आने के बाद लखनऊ के दो बड़े अधिकारियों ने सरस्वती से संपर्क किया और पूर्णिमा पर माघ मेले में स-सम्मान स्नान कराने की बात कही है। इस पर शंकराचार्य ने दो शर्त रखी हैं। पहली- जिम्मेदार माफी मांगे, लिखित माफीनामा दें वहीं दूसरी- चारों शंकराचार्य का प्रोटोकॉल स्नान के लिए लागू किया जाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार ने बताया कि शासन के कुछ अधिकारी वाराणसी आएंगे। शंकराचार्य को प्रयागराज लेकर जाएंगे। उन्हें माघी पूर्णिमा पर संगम स्नान कराएंगे। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कंप्यूटर बाबा मौनी अमावस्या से उनके साथ हैं। मौनी अमावस्या पर ही प्रशासन और शंकराचार्य के शिष्यों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। शंकराचार्य के साथ वाराणसी में बैठक कर आगे की रणनीति तय कर ली गई है।EMS
आस्ट्रेलिया तर्ज पर बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता
पणजी,(ईएमएस)। आधुनिक समय में मोबाइल फोन और सोशल मीडिया बच्चों के जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन गए हैं। छोटे बच्चे भी अपना काफी समय इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बिता रहे हैं। इस स्थिति के कारण बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभावों को देखते हुए गोवा सरकार अब एक कड़ा कदम उठाने की योजना बना रही है।
राज्य सरकार आस्ट्रेलिया की तर्ज पर 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस बात का स्पष्ट संकेत खुद राज्य के मंत्री ने दिया है, जिससे देशभर में एक नई बहस छिड़ गई है। सरकार का प्राथमिक तर्क यह है कि बच्चों को मोबाइल की गंभीर लत, हानिकारक कंटेंट और सोशल मीडिया के कारण पैदा होने वाले मानसिक दबाव से बचाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। अधिकारियों का मानना है कि कम उम्र में सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग बच्चों के संज्ञानात्मक विकास और व्यवहार पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। हालांकि, यह फैसला अभी शुरुआती चर्चा के चरण में है और पूरी तरह लागू नहीं हुआ है, लेकिन इस प्रस्ताव ने अभिभावकों, शिक्षकों और नीति निर्माताओं के बीच हलचल पैदा कर दी है।
यूजीसी नियम विवाद पर भाजपा नयी दिल्ली: 30 जनवरी (भाषा) भाजपा ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के विवादास्पद समानता नियमों पर कोई टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि वह किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

