
जोधपुर,
समाचार एजेंसी ईएमएस के अनुसारएक्टिविस्ट और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक की तबीयत जोधपुर सेंट्रल जेल में अचानक खराब हो गई। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शनिवार सुबह पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की इमरजेंसी में लेकर पहुंची। यहां करीब डेढ़ घंटे तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका विस्तृत मेडिकल चेकअप किया। एम्स सूत्रों के अनुसार सोनम वांगचुक को पेट से जुड़ी समस्या की शिकायत है। इसके अलावा उन्हें शरीर के अन्य हिस्सों में भी दर्द महसूस हो रहा था। अस्पताल की इमरजेंसी में गैस्ट्रोलॉजिस्ट द्वारा उनकी जांच की गई और आवश्यक परीक्षण किए गए। जांच पूरी होने के बाद पुलिस टीम उन्हें वापस जेल लेकर रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि यह पहला मौका नहीं है जब वांगचुक को इलाज के लिए एम्स लाया गया। इससे पहले शुक्रवार को भी उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। जेल में रहते हुए वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत कर रहे थे, जिसे लेकर उनके परिजनों और समर्थकों ने भी चिंता जताई थी। सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को लगाई थी फटकार वांगचुक की बिगड़ती सेहत को गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में जेल प्रशासन को फटकार लगाई थी। गुरुवार, 29 जनवरी को हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ ने आदेश दिया था कि सोनम वांगचुक की जांच किसी सरकारी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर, विशेष रूप से गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से कराई जाए। कोर्ट ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए थे कि मेडिकल जांच की पूरी रिपोर्ट 2 फरवरी तक अदालत में पेश की जाए।
सिब्बल ने गिरते रुपये को लेकर मोदी पर साधा निशाना
नयी दिल्ली: 31 जनवरी (भाषा) अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने को लेकर सरकार पर हमला करते हुए राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शनिवार को पूछा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मुद्दे पर ”चुप” क्यों हैं।सिब्बल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री इसलिए चुप हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि वह एक राजनीतिक खेल के तहत इस मुद्दे पर पिछली संप्रग सरकार की आलोचना किया करते थे।
अदाणी रिश्वत देने की योजना से कानूनी नोटिस लेने को तैयार
न्यूयॉर्क/नयी दिल्ली: 31 जनवरी (भाषा)
अरबपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) से दीवानी धोखाधड़ी के मुकदमे में कानूनी नोटिस लेने को तैयार हो गए हैं। एक अदालती दस्तावेज से यह जानकारी मिली।इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने रिश्वत देने की योजना के बारे में निवेशकों को गुमराह किया।इसके अलावा संघीय अभियोजकों ने भारत में सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए 26.5 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने में मदद करने का आरोप भी लगाया। यदि अदालत संयुक्त आवेदन को मंजूरी देती है, तो अदाणी पक्ष 90 दिनों में जवाब दे सकता है या मामले को खारिज करने का अनुरोध कर सकता है। इसके बाद एसईसी 60 दिनों में विरोध दर्ज करेगा और प्रतिवादी 45 दिनों में उत्तर देंगे। अदाणी समूह ने सभी आरोपों को बार-बार नकारा है।ems
मोदी ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दीं
नयी दिल्ली: 31 जनवरी (भाषा)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दीं।मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं, वह इस जिम्मेदारी को संभालने वाली पहली महिला हैं।’’

