सेवा तीर्थ परिसर में नए पीएमओ का उद्घाटन \सबसे पहले निशिकांत की ही सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए- रामगोपाल

Share

प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ परिसर में नए पीएमओ का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली: 13 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सेवा तीर्थ परिसर का उद्घाटन किया, जहां प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय स्थित होंगे।

मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग ;सबसे पहले निशिकांत की ही सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए। रामगोपाल

नई दिल्ली  ...  समाचार एजेंसी ईएमएस के अनुसार समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर कहा कि अगर निशिकांत, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का कोई प्रस्ताव लाते हैं, तो सबसे पहले निशिकांत की ही सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए। रामगोपाल ने कहा कि उनसे ज्यादा गलत बोलने वाला कोई और हो ही नहीं सकता। यादव ने राहुल गांधी के सरेंडर और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बात सभी किसान जानते हैं कि अगर जीरो टैरिफ पर खाद्यान्न विदेश से आएगा तो देश के किसानों की उपज कौन खरीदेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल अनाज ही नहीं, पशु आहार भी बाहर से आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रामगोपाल यादव ने कहा कि सारी दुनिया जानती है कि अमेरिका में जानवरों को जो भोजन दिया जाता है, वह नॉनवेज होता है। अगर गायें नॉनवेज खाएंगी तो उनका दूध भी नॉनवेज होगा। ऐसे दूध को न मंदिर में चढ़ाया जा सकता है और न ही हवन में इस्तेमाल किया जा सकता है।लोकसभा के बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन शुक्रवार को भी विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका। सुबह 11 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करने लगे। हंगामा थमता नहीं देख सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा की चेयर पर संध्या राय मौजूद थीं। हंगामे के बीच सदन को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। इससे पहले सांसदों ने पूर्व सांसद भगवान दास राठौर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विपक्ष ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे सदन की कार्यवाही केवल पांच मिनट ही चल सकी। गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण के खत्म होने के बाद 23 दिन के ब्रेक के बाद सत्र का दूसरा हिस्सा 9 मार्च से शुरू होगा और यह 2 अप्रैल तक चलेगा।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles