एप्सटीन:62 बार केंद्रीय मंत्री ईमेल का आदान-प्रदान हुआ, 14 बार मिले: कांग्रेस/कांग्रेस विधायक हाथों में दूषित पानी और तख्तियां लेकर पहुंचे// अरबपति बिल गेट्स, इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में शामिल नहीं

Share

 

राहुल गांधी पर मानहानि की शिकायत को रद्द

 कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी सरकार पर 40 फीसदी कमीशन का लगाया था

बेंगलुरु,(ईएमएस)। कर्नाटक हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को राहत देते हुए बीजेपी की राज्य इकाई द्वारा दायर मानहानि की शिकायत को रद्द कर दिया है। जस्टिस एस सुनील दत्त यादव की एकल पीठ ने राहुल गांधी की याचिका पर यह फैसला सुनाया, जिसमें उन्होंने निचली अदालत द्वारा जारी समन और पूरी कार्यवाही को चुनौती दी थी। यह विवाद 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों के दौरान शुरू हुआ था। कांग्रेस पार्टी ने राज्य की तत्कालीन बीजेपी सरकार पर 40फीसदी कमीशन का आरोप लगाते हुए प्रमुख अखबारों में करप्शन रेट कार्ड विज्ञापन प्रकाशित किए थे। बीजेपी ने इसे मानहानि बताते हुए राहुल गांधी, सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम शिवकुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

पुरी का एप्सटीन के साथ 62 बार ईमेल का आदान-प्रदान हुआ, 14 बार मिले: कांग्रेस

नयी दिल्ली: 17 फरवरी (भाषा) कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि वर्ष 2014 से 2017 दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और अमेरिका में बाल यौन अपराध के दोषी जेफ्री एप्सटीन के बीच 62 बार ईमेल का आदान-प्रदान हुआ था तथा उनकी 14 मुलाकातें हुईं।पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री पर ‘‘आदतन झूठ बोलने’’ का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें पद से इस्तीफा देने के बाद सफाई देनी चाहिए

नई दिल्ली,(ईएमएस)।... माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और अरबपति बिल गेट्स, इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में शामिल नहीं हो रहे है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक उनका नाम इवेंट की ‘ग्लोबल विजनरीज’ सूची से गायब है। दरअसल गेट्स हाल ही में जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में नाम आने को लेकर विवादों में रहे हैं, जिससे उनकी गैरमौजूदगी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, सरकारी सूत्रों ने बताया किया कि वे अनावश्यक कारणों से ही समिट का हिस्सा नहीं हैं। इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 या इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहा है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, जिसमें उन्होंने नवोन्मेषकों, शोधकर्ताओं और प्रौद्योगिकी उत्साही लोगों की भागीदारी को भारतीय प्रतिभा और नवाचार की शक्ति का परिचायक बताया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में एआई की प्रगति न केवल देश के लिए परिवर्तनकारी समाधान लाएगी, बल्कि वैश्विक विकास में भी योगदान करेगी।

सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन

भोपाल (ईएमएस)। मप्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने किसानों को स्थाई बिजली कनेक्शन देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब किसानों को महज 5 रुपए में स्थाई विद्युत कनेक्शन दिया जाएगा। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इसके लिए बाकायदा आदेश जारी कर दिया है। आदेश के बाद किसानों को अब ढाई हजार की जगह महज 5 रुपए देकर स्थाई कनेक्शन मिल जाएगा। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी किसानों को 5 हॉर्स पॉवर तक के ऑनलाइन स्थाई कृषि विद्युत कनेक्शन ढाई हजार रुपए की जगह पर मात्र पांच रुपए में देगी। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने किसानों को पांच हॉर्स पॉवर तक स्थाई कृषि संयोजन के लिए आवेदन शुल्क को मात्र 5 रुपए निर्धारित किया है। यह सुविधा उन मामलों में दी जाएगी, जहां विद्युत लाइन विस्तार की आवश्यकता नहीं होगी। अधीक्षण अभियंता ग्रामीण ने बताया कि मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है। अब तक प्रचलित व्यवस्था में किसानों से ऑनलाइन आवेदन के लिए 2 हजार 500 रुपये पंजीयन शुल्क एवं सुरक्षा निधि जमा कराई जा रही थी।

कांग्रेस विधायक हाथों में दूषित पानी और तख्तियां लेकर पहुंचे

भोपाल(ईएमएस)... मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के आज दूसरे दिन यानी मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस ने इंदौर के भागीरथपुरा के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक हाथों में दूषित पानी और तख्तियां लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विपक्ष ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ ही मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। वहीं इस पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने पलटवार भी किया हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार किया है। भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा का कांग्रेस को नैतिक रूप से इस्तीफा मांगने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस की नीतियों के कारण यह स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस ने जो किया, हम आगे सुधारेंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार टैक्स लेती है तो क्या स्वच्छ पानी पिलाने की जवाबदारी नहीं है। राज्यपाल के अभिभाषण में कहते है मेरी सरकार स्वच्छ पानी पिला रही है, तो कहां स्वच्छ पानी मिल रहा है ? सरकार क्यों बहस से डर रही है। इंदौर की जनता श्मशान घाट जा रही है और मंत्री कुर्सी पर बैठे हुए है। तत्काल मुख्यमंत्री को मंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles