
समाना में किसानों को हिरासत में लेने पर हुआ हंगामा
चंडीगढ़,
पंजाब के बठिंडा में गुरुवार को किसानों और पुलिस के बीच उस समय जबरदस्त टकराव हो गया, जब किसान यूनियन के कार्यकर्ता जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डीसी ऑफिस का घेराव करने जा रहे थे। प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई। वहीं समाना में भी हालात तनावपूर्ण रहे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के उग्र होने पर हालात बिगड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से पत्थरबाज़ी हुई। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
‘सुप्रीम कोर्ट’ मेट्रो स्टेशन का नाम हिंदी में ‘सर्वोच्च न्यायालय’ नहीं कर सकते : डीएमआरसी
नयी दिल्ली: 19 फरवरी (भाषा) दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने दिल्ली उच्च न्यायालय को एक मामले की सुनवाई के दौरान बताया कि वह सूचनापट्ट पर अंकित ‘सुप्रीम कोर्ट’ मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘सर्वोच्च न्यायालय’ करने के पक्ष में नहीं है, क्योंकि इससे सरकारी खजाने पर वित्तीय बोझ पड़ेगा।डीएमआरसी का पक्ष रखते हुए वकील ने मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ के समक्ष दलील दी कि इस तरह के बदलाव करने पर 40-45 लाख रुपये का खर्च आएगा।

