प्रधानमंत्री के ‘समर्पण’ के कारण भारत एक ‘डेटा कॉलोनी’ बन जाएगा : राहुल गांधी
नयी दिल्ली: 20 फरवरी (भाषा)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उनके ‘‘शर्मनाक समर्पण’’ के कारण अब भारत एक ‘डेटा कॉलोनी’ बनकर रह जाएगा।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक वीडियो जारी कर सदन में बजट पर चर्चा के दौरान दिए गए अपने भाषण के उस अंश का जिक्र भी किया जिसमें उन्होंने मार्शल आर्ट की एक आधुनिक शैली ‘जिउ-जित्सु’ के ‘ग्रिप’ और ‘चोक’ जैसे कुछ दांव का उल्लेख किया था।
रुपया शुरुआती कारोबार में 27 पैसे टूटकर 90.95 प्रति डॉलर पर
मुंबई: 20 फरवरी (भाषा) रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 27 पैसे टूटकर 90.95 प्रति डॉलर पर आ गया। मजबूत अमेरिकी मुद्रा और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने रुपये पर दबाव डाला।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयरों में बिकवाली की होड़ ने भारतीय मुद्रा पर और दबाव बनाया।
अदालत ने जयदीप सेंगर को उन्नाव हिरासत में मौत मामले में आत्मसमर्पण करने को कहा
नयी दिल्ली: 19 फरवरी (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उन्नाव बलात्कार मामले के दोषी कुलदीप सेंगर के भाई जयदीप सेंगर को पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में उसकी दोषसिद्धि के संबंध में जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने को कहा।न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति रवींद्र डुडेजा की पीठ दोषी की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उसने 10 साल की सजा को निलंबित करके अंतरिम जमानत को और बढ़ाने का अनुरोध किया है।’’
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रों के विरोध प्रदर्शन को कवर कर रही एक पत्रकार हमले का स्वतः संज्ञान कथित तौर पर, जाति का पता चलने के बाद उस पर हमला किया गया
PIB Delhiराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया है कि 13 फरवरी, 2026 को दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस में यूजीसी नियमों के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन को कवर करने के लिए गई एक महिला पत्रकार के साथ भीड़ ने शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया। बताया जाता है कि प्रदर्शनकारियों ने पत्रकार की जाति की पहचान करने के बाद उस पर हमला करना शुरू कर दिया। कुछ ने उसे नग्न अवस्था में घुमाने की धमकी भी दी जिसके बाद वह बेहोश हो गई।आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सत्य है तो इससे पीड़ित के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला उठता है। अतः आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।14 फरवरी, 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित पत्रकार ने आरोप लगाया है कि उसे विशेष रूप से उसकी जाति के कारण निशाना बनाया गया था। वह कुछ शिक्षकों और महिला पुलिसकर्मियों की मदद से इस भयावह घटना से बच निकली।

