
भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसान-अर्धनग्न प्रदर्शन
इन्दौर (ईएमएस)
कृषि जमीन अधिग्रहण के खिलाफ विगत कई माह से विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आज अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उनका यह विरोध मुख्य रूप से पूर्वी रिंग रोड प्रोजेक्ट और इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ है। इस दौरान एक किसान के बेहोश होने की बात भी सामने आई है। इंदौर कलेक्टर कार्यालय के बाहर पूर्वी रिंग रोड और इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ अर्धनग्न होकर किये जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने अपने कृषि पुरस्कारों (मेडल/शील्ड) के साथ प्रदर्शन करते हुए प्रशासन पर उपजाऊ जमीन छीनने का आरोप लगाया
संयुक्त जांच समिति की मांग पर हंगामा, दो बार कार्यवाही स्थगित
33000 पेड़ काटे मिट्टी हटाई खदान चालू नहीं;कांग्रेस नेकहा इसका मतलब है खदान चालू..
भोपाल,(ईएमएस) मध्य प्रदेश विधानसभा में आज गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान जमकर हंगामा हुआ। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा कि सिंगरौली जिले की धरौली कोयला खदान मामले में उचित मुआवजा दिए बगैर सरकार ने खदान चालू करवा दी। अडानी की इस खदान से जो लोग प्रभावित हुए हैं वो दर-दर की ठोकरें खा रहे है। और सरकार ने पुलिस अफसरों को मुआवजा बांट दिया। इसके लिए विधानसभा की संयुक्त समिति से जांच होना चाहिए। बजट सत्र में विपक्ष की इस मांग पर सरकार ने सटीक जवाब नहीं दिया तो विपक्षी सदस्यों ने आसंदी के सामने आकर नारेबाजी की। बढ़ते हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करना पड़ी। दरअसल गुरुवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सिंगरौली जिले की धरौली कोयला खदान का मामला उठाते हुए कहा कि सरकार ने वादा किया था भूमि अधिग्रहण के प्रभावितों को 50-50 लाख का मुआवजा देंगे। लेकिन हकीकत यह है कि वहां सिर्फ दो से लाख ढाई की ही राशि बतौर मुआवजा दी गई है। कुल आठ गांव प्रभावित हुए थे जिसमें में सरकार ने मात्र 5 गांवों के ग्रामीणों को ही मुआवजा दिया है। और तो और इससे ज्यादा अंधेर क्या होगा कि वहां कुछ थाना प्रभारी स्तर के पुलिस अफसरों को मुआवजा दे दिया गया। और आदिवासी समाज के लोग वंचित रह गए।मैं उस जगह पर दो बार गई हूं वहां 33000 पेड़ काटे गए हैं, कुछ मिट्टी हटाई गई है, अभी खदान चालू नहीं हुई है। इस पर कांग्रेस के सदस्य भड़क गए उन्होंने कहा इसका मतलब है खदान चालू हो गई यही तो खदान का शुरुआती काम होता है। अब संशय कहां कि खदान चालू नहीं हुई है।
लोक शिक्षण संस्थान विभाग ने आदेश जारी;7 दिन तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहता है, तो उसकी सेवा सीधे समाप्त
शिक्षक लगातार 7 दिन तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहता है, तो उसकी सेवा सीधे समाप्त की जा सकती है। इस फैसले ने शिक्षा महकमे में हलचल मचा दी है। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप ने दो टूक कहा कि विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है। हर सिस्टम की अपनी मर्यादा होती है। अगर शिक्षक ही जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा? मंत्री ने साफ कर दिया कि शिक्षा व्यवस्था में ढिलाई या मनमानी अब किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी। आदेश में कहा गया है कि लगातार 7 दिन बिना सूचना गैरहाजिरी पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
हताशा-परिवार का मनोबल टूटा मां-बाप पुत्री की जहर पीने से हुई मौत..
घटना मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की है, जो हाल ही में (फरवरी 2026 के आसपास) सामने आई है। शंकर लाल गुप्ता (उम्र लगभग 40 वर्ष) नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी राजकुमारी गुप्ता (उम्र लगभग 34-36 वर्ष) और बेटी स्वाति गुप्ता (उम्र 16 वर्ष) को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाया और खुद भी जहर पी लिया।मुख्य कारणशंकर लाल गुप्ता को ऑनलाइन गेमिंग (जैसे Aviator, BDG आदि) की लत लग गई थी।गेम खेलते हुए उन्होंने लाखों रुपये गंवाए और साइबर फ्रॉड का भी शिकार हुए।इससे भारी कर्ज हो गया, जिसके दबाव में वे मानसिक रूप से टूट गए।आर्थिक तंगी और कर्जदाताओं के दबाव से परेशान होकर उन्होंने पूरे परिवार को खत्म करने का फैसला लिया।ऐसी चर्चा जोरोंपर है

