अमेरिका से कोई ट्रेड डील नहीं -केंद्रीय मंत्री //संप्रभु राष्ट्र-नेतृत्व की हत्या निंदनीय : प्रियंका / खामेनेईकी मौत ;पाकिस्तान 10 लोगों की मौत /भाजपा की उलटी गिनती शुरू : केजरीवाल

Share

अमेरिका से कोई ट्रेड डील नहीं -केंद्रीय कपड़ा मंत्री

भिवानी,(ईएमएस)। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अभी अमेरिका से कोई ट्रेड डील नहीं हुई है। राहुल ये साबित कर दें तो मैं राजनीति छोड़ दूं भिगा।वानी में आयोजित ग्लोबल टेक टेक्सटाइल्स सम्मेलन में बतौर उन्होंने कहा lकेंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा कि आने वाले दिनों में फाइबर से नई तकनीक का सरिया बनेगा, जो सस्ता, हल्का व मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि अभी तक भारत-अमेरिका के बीच कोई ट्रेड डील नहीं हुई है।  टेक्सटाइल को उन्नत बनाने के लिए 1.5 हजार करोड़ रुपए दिए जाने पर पीएम मोदी का उन्होंने आभार माना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा कि आने वाले दिनों में फाइबर से नई तकनीक का सरिया बनेगा, जो सस्ता, हल्का व मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि अभी तक भारत-अमेरिका के बीच कोई ट्रेड डील नहीं हुई है। किसानों की पीठ में छुरा अब नहीं, तब घुपा था जब कांग्रेस ने डब्ल्यूटीओ में किसानों को गिरवी रखा था। गिरिराज ने इस ट्रेड डील के बाद भारत के बांग्लादेश से भी पिछड़ने के सवाल पर राहुल गांधी को निशाने पर लिया और कहा कि उन्होंने झूठ बोलने का ठेका ले लिया है। वो बता दें ट्रेड डील कब हुई, कब ज्वाइन हस्ताक्षर हुए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

संप्रभु राष्ट्र के नेतृत्व की लक्षित हत्या निंदनीय : प्रियंका गांधी वाद्रा

नयी दिल्ली: एक मार्च (भाषा)अपमान मंत्रालय बना लें पीएम मोदी, बार-बार विपक्ष पर लगाते हैं आरोप', चुनावी  सभा में प्रियंका गांधी का BJP पर तंज | Priyanka Gandhi slams bjp PM Modi  should made Insult ... कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मार दिए जाने की निंदा करते हुए कहा कि ‘‘लोकतांत्रिक दुनिया के तथाकथित नेताओं’’ द्वारा एक संप्रभु राष्ट्र के नेतृत्व की लक्षित हत्या और असंख्य निर्दोष लोगों की हत्या निंदनीय है तथा इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने ‘‘घुटने टेकने’’ के बाद, प्रधानमंत्री प्रभावित देशों में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस घर लाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर झड़प, 10 लोगों की मौत

कराची: एक,, मार्च (भाषा) पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच रविवार को हुई झड़पों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।अमेरिका-इजराइल के हवाई हमले में शनिवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद ये झड़पें हुईं।सिविल अस्पताल की प्रवक्ता डॉ. सुमैय्या सैयद ने बताया कि अब तक 10 शव अस्पताल लाए गए हैं, जिनमें कुछ शवों पर गोली लगने से घाव के निशान हैं।ईरान पर इजराइल और अमेरिका के जारी हमलों के बीच जैसे ही ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत की पुष्टि हुई, प्रदर्शनकारी वाणिज्य दूतावास की ओर जाने वाली सड़क पर इकट्ठा होने लगे।सैयद के मुताबिक, करीब 30 घायल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि घायलों में चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

भाजपा के सत्ता से बाहर होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है : केजरीवाल

नयी दिल्ली: एक मार्च (भाषा) दिल्ली की एक अदालत द्वारा आबकारी नीति मामले में आरोपमुक्त किए जाने के 48 घंटे बाद, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता से बाहर जाने की उलटी गिनती शुरू हो गई है।यहां जंतर-मंतर पर पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और शाह पर आबकारी नीति मामले में उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles