युद्ध की लपटें अब भारतमें 20प्रतिशत होटल पहले ही बंद/

Share

युद्ध की लपटें अब भारतमें 20प्रतिशत होटल पहले ही बंद

मुंबई,(ईएमएस)। मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध की लपटें अब भारत की अर्थव्यवस्था और आम जनजीवन को प्रभावित करने लगी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने के कारण देश के प्रमुख महानगरों में कमर्शियल एलपीजी गैस की भारी किल्लत पैदा हो गई है। इसका सबसे बड़ा झटका होटल और रेस्तरां उद्योग को लगा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थिति गंभीर होती जा रही है। होटलों की प्रमुख संस्था आहार के अनुसार, गैस की कमी के चलते मुंबई के लगभग 20प्रतिशत होटल पहले ही बंद हो चुके हैं। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 48 घंटों में आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो शहर के 50प्रतिशत से अधिक होटलों पर ताला लग सकता है। हालांकि, एसोसिएशन ने अभी तक सामूहिक रूप से होटल बंद करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है, लेकिन ईंधन के अभाव में व्यक्तिगत स्तर पर होटल मालिक परिचालन बंद करने को मजबूर हैं। वहीं, दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में भी हाहाकार मचा हुआ है। चेन्नई होटल एसोसिएशन ने शहर में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस की आपूर्ति को अस्थायी रूप से रोकने की सूचना ने खाद्य उद्योग के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया है। चेन्नई होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष एम. रवि ने बताया कि अधिकांश होटलों के पास अब केवल दो दिनों का स्टॉक बचा है।

चर्चित तरुण हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली (ईएमएस)। ...नई दिल्ली के उत्तम नगर में हुए चर्चित तरुण हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार अब तक की गिरफ्तारियां पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर की गई हैं। मामले की जांच के दौरान सभी आरोपियों की भूमिका की पुष्टि की जा रही है। घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण पुलिस अन्य साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों परिवार पिछले करीब 50 वर्षों से इस इलाके में रह रहे हैं। दोनों मूल रूप से राजस्थान से आकर यहां बसे थे और एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में एक महिला मुसलमानों से आवाज उठाने की अपील करती हुई दिखाई दे रही है।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles