
रुपया गिरकर 92.30 प्रति डॉलरमुंबई: 13 मार्च (भाषा) पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले पांच पैसे कमजोर होकर 92.30 प्रति डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ
भारत अमेरिका का ‘गुलाम’ बन गया है: माकपा
तिरुवनंतपुरम: 13 मार्च (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव एम वी गोविंदन ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों के कारण भारत ऐसी स्थिति में है, जहां अमेरिका यह तय करता है कि उसे आवश्यक वस्तुओं का आयात कहां से करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश अमेरिका का “गुलाम” या “जूनियर पार्टनर” बन गया है।गोविंदन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में ये टिप्पणियां कीं। उन्होंने एलपीजी आपूर्ति की कमी का उल्लेख करते हुए कहा कि ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल युद्ध ने “हमारी रसोई को प्रभावित किया है।’’
भारत अमेरिका का सबसे करीब दोस्त और कारोबारी पार्टनर
नई दिल्ली समाचार एजेंसी ईएमएस के अनुसार। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने भारत और अमेरिका के मजबूत रिश्तों पर जोर देकर कहा कि आज की दुनिया में दोनों देशों की दोस्ती बहुत जरूरी है। अमेरिकी राजदूत गोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत तालमेल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में निर्णायक भूमिका निभाई है। गोर ने महज दो महीने पहले अमेरिकी दूत के रूप में कार्यभार संभाला है, शुरुआत में ही साफ किया कि मोदी और ट्रंप ही वे दो एकमात्र डीलमेकर थे, जिन्होंने इस व्यापार समझौते को सफलता की दहलीज तक पहुंचाया। सर्जियो ने कहा कि ट्रंप के प्रशासन के दौरान भारत-यूएस संबंध और मजबूत हुए हैं, ट्रेड डील पर बात कर उन्होंने भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अमेरिका का सबसे महत्वपूर्ण और विश्वसनीय पार्टनर बताया। इस मौके पर अमेरिकी राजदूत गोर ने महत्वपूर्ण घोषणा की, उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका क्रिटिकल मिनरल्स पर एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के बेहद करीब हैं। यह प्रगति दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के ढांचे पर बनी सहमति के ठीक कुछ दिनों बाद देखने को मिली है। बात दें कि गोर इस समय भारत में अमेरिका के राजदूत के रूप में काम कर रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीती रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया की मौजूदा गंभीर स्थिति पर अपनी चिंता साझा की। दोनों नेताओं के बीच यह संवाद क्षेत्र में लगातार बढ़ते तनाव और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में नागरिकों की जान जाने और असैन्य बुनियादी ढांचे को हो रहे नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने ईरानी राष्ट्रपति के सामने स्पष्ट किया कि वर्तमान परिस्थितियों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा भारत के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सामान और ईंधन के निर्बाध परिवहन की आवश्यकता पर जोर दिया, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य में हालिया घटनाक्रमों ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित किया है। गौरतलब है कि ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद किए जाने और हाल ही में भारत आ रहे एक तेल टैंकर पर हुई गोलीबारी ने व्यापारिक सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
रायसेन (ईएमएस)।
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित ऐतिहासिक किले से तोप चलाते हुए ईरान के समर्थन में नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के 70 प्रतिशत रेस्तरां का संचालन प्रभावित
नई दिल्लीसमाचार एजेंसी ईएमएस के अनुसार।
दिल्ली में व्यावसायिक ईंधन की आपूर्ति बाधित होने से 70 प्रतिशत से अधिक रेस्तरां प्रभावित हैं। सिलेंडर की कमी के कारण कई रेस्तरां अनियमित रूप से खुल रहे हैं या सीमित सेवाएं दे रहे हैं। व्यावासयिक ईंधन की आपूर्ति प्रभावित होने से दिल्ली के 70 प्रतिशत रेस्तरां का संचालन प्रभावित है। दिल्ली में 50 हजार से अधिक रेस्तरां, बार, पब है। रेस्तरां संचालन के जानकारों के अनुसार, इसमें से 70 प्रतिशत का कामकाज एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से प्रभावित है। उनमें से दो से ढाई हजार रेस्तरां ऐसे हैं, जो सिलिंडर की उपलब्धता के अनुसार, कभी खुल तो कभी बंद हो रहे हैं। जबकि, दो हजार से अधिक ने या तो दोपहर या रात्रि में ही रसोई का संचालन सीमित किया हुआ है। जबकि, बार संचालक रात्रि सेवा को ही प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी तरह, अधिक समय में पकने वाले व्यंजनों को अपने मेन्यू से हटा दिया है। साथ ही व्यंजनों की दरें बढ़ा दी है। नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष मनप्रीत सिंह के अनुसार,व्यावसायिक सिलेंडरों की अनुपलब्धता के चलते रेस्तरां संचालक काफी मुश्किल में हैं। किसी प्रकार सिलिंडर का जुगाड़ कर उसे चलाने की कोशिश में है। लेकिन हालात में सुधार नहीं आ रहा है। उधर, व्यावसायिक ईंधन की कमी के चलते शादी समेत अन्य समारोह को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। क्योंकि, कैटरर्स नई बुकिंग लेने से मना करने लगे हैं। पहले से बुकिंग के लिए लकड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

