
पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट के दो प्रोडक्शन बेंचों का सफल परीक्षण
नई दिल्ली (ईएमएस)। एक ओर मिडिल ईस्ट में ईरान की इजराइल और अमेरिका के साथ बेहद खतरनाक जंग जारी है। मिसाइलें, ड्रोन और एयर स्ट्राइक हर दिन हालात और ज्यादा गंभीर बना रहे हैं। लेकिन इसी बीच भारत ने चुपचाप एक ऐसा कदम उठाया हैं, जिसने पूरी दुनिया को दो टूक संदेश दिया कि भारत अब सिर्फ देख नहीं रहा बल्कि पूरी तैयारी में है। भारत ने पहली बार पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट के दो प्रोडक्शन बेंचों का सफल परीक्षण किया है। इस ऐतिहासिक परीक्षण को राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में अंजाम दिया गया। वहीं पोखरण जहां भारत ने अपने परमाणु परीक्षणों से दुनिया को चौंका दिया था और अब उसी धरती से फिर भारत की ताकत की गूंज सुनाई दे रही है। इस टेस्ट में कुल 24 पिनाका एनहांस रॉकेट लांच किए गए। इस परिक्षण के बाद पड़ोसी आंतकी मुल्क पाकिस्तान की हल्क में जान आ गई है।
भारतीय रुपया 50 पैसे की गिरावट के साथ ही 92.87 पर बंद हुआ।
अयोध्या,(ईएमएस)।
द्रौपदी मुर्मू ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मंदिर के द्वितीय तल पर स्थित राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की और आरती उतारी। इस दौरान वैदिक आचार्यों ने पूरे अनुष्ठान को संपन्न कराया।अपने अयोध्या प्रवास के बाद राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर करीब 3 बजे मथुरा के लिए रवाना होंगी। वहां वे इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में दर्शन करेंगी। साथ ही अगले दिन, 20 मार्च को, वे संत प्रेमानंद महाराज से भेंट भी करेंगी।
विक्रम संवत आज 2083 में प्रवेश
उमरिया 19 मार्च । चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर नवरात्र के प्रथम दिन कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बिरसिंहपुर पाली स्थित मां विरासिनी मंदिर में पूजा अर्चना की तथा घट स्थापित किया एवं जिले तथा प्रदेश के विकास एवं जिलेवासियों एवं प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की कामना की । मां विरासिनी देवी में घट कलश स्थापना का विशेष महत्व माना जाता है
शहडोल
नव सत संवत्सर एवं नव वर्ष सृटि के आरंभ दिवस का पर्व हर्सोल्लास के साथ मनाया जाने वाला पर्व है। आज से नव संवत और भारतीय नव वर्ष प्रारंभ हो गया है। विक्रम संवत आज 2083 में प्रवेश कर रहा है। महाराजा विक्रमादित्य शोत पीठ, संकृति विभाग मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय भोपाल तथा जिला प्रशासन के सहायोग से सम्पूर्ण नाट्य एवं लोक कला समिति शहडोल के कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन किया गया। जिसका निर्देशन स्थानीय कलाकार लकी चतुर्वेदी ने संगीत अभिषेक त्रिपाठी ने तथा सह निर्देशन प्रसन्न सोनी द्वारा किया गया।
अनूपपुर
विक्रमोत्सव- 2026 के अन्तर्गत सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा, विक्रम सम्वत् 2083 के शुभारंभ अवसर पर 19 मार्च 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से एकलव्य आवासीय विद्यालय अनूपपुर के ऑडिटोरियम हॉल में ‘‘कोटि सूर्योपासना’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें अमरवाणी नाट्य समिति, रीवा द्वारा ‘‘सम्राट विक्रमादित्य’’ की नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी। नाट्य का मंचन नाट्य दल निर्देशन श्री अमर द्विवेदी एवं नाट्य दल के सदस्यों द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर ब्रम्ह ध्वज का वंदन होगा। कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति की अपील जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

