रुपया  गिरा 93.60 पर डॉलर/मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से बात की/अमेरिका और इजराइल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए/यूएनआई) के कार्यालय को सील/  गर्मी बीच अचानक मौसम ने ली खतरनाक करवट/1 अरब टन (बीटी) कोयले के उत्पादन/

Share

ईद-उल-फितर की रौनक.. ईदगाह-मस्जिदों में उमड़ी भीड़,बाद में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

भोपाल (ईएमएस)।... रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। भोपाल के ईदगाह में सुबह 7:30 बजे पहली नमाज अदा हुई। इसके बाद जामा मस्जिद में 7:45 बजे, ताज-उल मसजिद में 8 बजे और मोती मस्जिद में 8:15 बजे नमाज हुई। ताज-उल-मसाजिद में मौलाना हस्सान साहब की सरपरस्ती में खास दुआ कराई गई। इस मौके पर बड़ी तादाद में नमाजियों ने शिरकत की। भीड़ इतनी ज्यादा रही कि कई जगह मस्जिदों के अंदर जगह कम पड़ गई और लोगों को सडक़ों पर नमाज अदा करनी पड़ी। मसाजिद कमेटी ने नमाज से पहले फित्रा अदा करने की अपील की। गेहूं के हिसाब से प्रति व्यक्ति करीब 70 रुपए फित्रा तय किया गया, जबकि चांदी के भाव के अनुसार यह राशि अधिकतम 1650 रुपए तक हो सकती है। अशोका गार्डन स्थित सकलैनी जामा मस्जिद में हर साल की तरह इस बार भी दो जमात में नमाज अदा की गई। भोपाल में शिया समुदाय ने फतेहगढ़ इमामबाड़ा में काली ईद मनाई। नमाज के बाद में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोग काली पट्टी बांधकर सादे और पुराने कपड़ों में पहुंचे, जिससे गम का माहौल दिखा। इमामबाड़ा में आयतुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तकरीर में मौलाना राजी उल हसन ने जुल्म के खिलाफ खड़े होने की बात कही। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के रुख का जिक्र करते हुए उनके विचारों की सराहना भी की। इसके अलावा फतेहगढ़ इमामबाड़ा में भी काली पट्टी बांधकर ईद मनाई गई।

मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को भारतीय रुपया 71 पैसे की गिरावट के साथ ही 93.60 पर बंद हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर बात की, नौवहन की स्वतंत्रता पर जोर दिया

नयी दिल्ली: 21 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को ईद और नवरोज की शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि त्योहार का यह मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाए।ईरान के राष्ट्रपति के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालते हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करते हैं। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों और वहां ‘‘सत्ता परिवर्तन कराने की क्रूर कोशिशों’’ की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा निंदा नहीं किया जाना भारत के सभ्यतागत मूल्यों की ‘‘नैतिक कायरता’’ और ‘‘राजनीतिक विश्वासघात’’ को दर्शाता है।

गर्मी बीच अचानक मौसम ने ली खतरनाक करवट

नई दिल्ली(ईएमएस)। ...उत्तर भारत समेत देश के बड़े हिस्से में मौसम ने खतरनाक करवट ली है। गर्मी की आहट के बीच अचानक आए इस बदलाव ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर पटना, कोलकाता और मध्य प्रदेश तक बादलों के डेरे और बारिश ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। मौसम विभाग ने अब देश के 17 राज्यों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है, जिसमें अगले 48 से 72 घंटों के दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं, गरज-चमक और ओलावृष्टि का अलर्ट शामिल है।

“विकसित भारत 2047” परिकल्पना के1 अरब टन (बीटी) कोयले के उत्पादन

कोयला क्षेत्र में निरंतर और समन्वित प्रयासों तथा सभी हितधारकों के अमूल्य योगदान से देश ने लगातार दूसरे वर्ष 20.03.2026 को 1 अरब टन (बीटी) कोयले के उत्पादन की उपलब्धि प्राप्त की। कोयले के उत्पादन में इस निरंतर और बेहतर वृद्धि ने देश को बढ़ती ऊर्जा मांगों को प्रभावी ढंग से पूरा करने में सक्षम बनाया है, साथ ही बिजली क्षेत्र को कोयला आधारित तापीय विद्युत संयंत्रों में रिकॉर्ड उच्च स्तर का कोयला भंडार बनाए रखने में भी सहायता प्रदान की है। जिससे देश की आर्थिक विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है“विकसित भारत 2047” की राष्ट्रीय परिकल्पना के अनुरूप, ये प्रयास एक सरल ऊर्जा ढांचा बनाने, घरेलू उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने और लगातार आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार के संकल्प को सुदृढ़ करते हैं।21.3.2026 PIB Delhi

पीसीआई ने परिसर सील करने के दौरान यूएनआई के पत्रकारों के साथ ‘दुर्व्यवहार’ की निंदा की

नयी दिल्ली: 21 मार्च (भाषा) प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अधिकारियों द्वारा यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया (यूएनआई) परिसर को सील किए जाने के दौरान पत्रकारों के साथ कथित तौर पर ‘‘दुर्व्यवहार’’ की शनिवार को निंदा की।पीसीआई ने एक बयान के अनुसार, समाचार एजेंसी के कई पत्रकारों ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों द्वारा उन्हें “बल प्रयोग” करके उनके कार्यस्थल से जबरन हटा दिया गया, और उन्हें अपना निजी सामान भी लेने की अनुमति नहीं दी गई।वामपंथी नेताओं ने दिल्ली पुलिस द्वारा समाचार एजेंसी ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया’ (यूएनआई) के कार्यालय को सील किये जाने की शनिवार को निंदा करते हुए आरोप लगाया कि यह कदम प्रेस को डराने-धमकाने और अधिकारियों के मनमानेपन को दर्शाता है।मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एम ए बेबी ने ‘एक्स’ पर कहा कि धमकियों के साये में स्वतंत्र प्रेस काम नहीं कर सकता है और प्रशासन को जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

दुनिया का सबसे अधिक आतंकवाद प्रभावित देश पाकिस्तान

नई दिल्ली (ईएमएस)। वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के बदलते स्वरूप और इसके प्रभाव को लेकर जारी की गई ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स (जीटीआई) 2026 की रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान अब दुनिया का सबसे अधिक आतंकवाद प्रभावित देश बन गया है। इस सूची में पाकिस्तान ने बुर्किना फासो को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 पाकिस्तान के लिए पिछले एक दशक का सबसे खराब साल रहा, जहां 1,045 आतंकी घटनाओं में 1,139 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles