शहडोल रिलायंश गैस इंडस्ट्री से गैस लेकर कंपनियां पीएनजी कनेक्शन दे रही//पानी का भीषण संकट खड़ा हो सकता है

Share

23 मार्च: भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को फांसी

नयी दिल्ली: 22 मार्च (भाषा) what was bhagat singh last wish he was reading book before hanging फांसी से  पहले कौन सी किताब पढ़ रहे थे भगत सिंह? जेलर को बताई थी आखिरी ख्वाहिश, India  News in  देश और दुनिया के इतिहास में वैसे तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 23 मार्च की तारीख पर दर्ज हैं….लेकिन भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु तथा सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज इस दिन की सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वर्ष 1931 में क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च को फांसी दी गई थी।

पानी का भीषण संकट खड़ा हो सकता है

नई दिल्ली(ईएमएस)।... हिमालय, जिसे पूरी दुनिया एशिया के ‘वॉटर टावर’ के रूप में जानती है, आज एक गंभीर अस्तित्वगत संकट से जूझ रहा है। हालिया वैज्ञानिक रिपोर्टों और अध्ययनों से यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हिमालय के ग्लेशियर अब पहले की तुलना में दोगुनी रफ्तार से पिघल रहे हैं। यह स्थिति न केवल पर्यावरण के लिए चेतावनी है, बल्कि गंगा और ब्रह्मपुत्र जैसी जीवनदायिनी नदियों के भविष्य पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। यदि पिघलने की यही गति जारी रही, तो आने वाले दशकों में करोड़ों लोगों के सामने पानी का भीषण संकट खड़ा हो सकता है। आंकड़ों के अनुसार, हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में ग्लेशियर बहुत तेजी से सिकुड़ रहे हैं। वर्ष 1990 से 2020 के बीच ग्लेशियर क्षेत्र का लगभग 12 प्रतिशत हिस्सा विलुप्त हो चुका है, जबकि बर्फ के कुल भंडार में 9 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

शहडोल रिलायंश गैस इंडस्ट्री से गैस लेकर कंपनियां पीएनजी कनेक्शन दे रही

  शहडोल   कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे घरेलू एवं व्यावसायिक उपयोग के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (सिटी गैस) को अपनाएं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लगभग 5600 पीएनजी कनेक्शन इंस्टॉलेशन किए जा चुके हैं, जिनमें से 1000 से अधिक उपभोक्ता नियमित रूप से पीएनजी गैस का उपयोग कर रहे हैं। इससे पीएनजी गैस की उपयोगिता और विश्वसनीयता तेजी से बढ़ रही है। पीएनजी गैस का उत्पादन जिले में ही हो रहा है। जिससे गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहेगी। रिलायंश गैस इंडस्ट्री से गैस लेकर विभिन्न कंपनियां पीएनजी कनेक्शन दे रही हैं। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि पीएनजी गैस पूरी तरह सुरक्षित, सुविधाजनक एवं पर्यावरण के अनुकूल है। इसमें सीधे रसोई तक 24 घंटे गैस की आपूर्ति बनी रहती है, जिससे सिलेंडर बुकिंग और गैस मंगाने की जरूरत नहीं पड़ती। पीएनजी गैस, एलपीजी की तुलना में लगभग 30 से 40 प्रतिशत तक सस्ती है तथा उपभोक्ताओं को मासिक बिल की सुविधा भी मिलती है। पीएनजी गैस के लिए जिले में 09 सर्विस स्टेशन बनाए गए हैं। शहडोल शहर में 03, ब्यौहारी मे 02, बुढ़ार, दियापीपर, बटुरा एवं जयसिंहनगर में 01-01 सर्विस स्टेशन स्थापित किए गए हैं। पीएनजी गैस का व्यायसायिक उपयोग भी किया जा सकता है। 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles