नोएडा में वेतन बढ़ोतरी सहित प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया।
नोएडा,(ईएमएस)। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार सुबह अचानक हिंसक हो गया। मदरसन समेत छह कंपनियों के श्रमिक पिछले तीन दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन मांगों पर सुनवाई न होने से आक्रोश बढ़ता गया और हालात बिगड़ गए। नाराज प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शन के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना नोएडा फेस-2 क्षेत्र की है, जहां सुबह करीब 200 से अधिक कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और पथराव शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों और बसों में आग लगा दी, जिसमें करीब 10 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। प्रदर्शनकारियों ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर 60 और फेस-2 में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी भी हुई है। वहीं फरीदाबाद में भी सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हजारों श्रमिक प्रदर्शन कर रहे हैं। नोएडा में हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है।
देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी-रक्षा मंत्री
नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक अस्थिरता के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव गंभीर चिंता का विषय है, लेकिन भारत संकट से सुरक्षित है। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रिय विदेश नीति और अन्य देशों के साथ मजबूत संबंधों को दिया। दुनिया भर में ऊर्जा संकट गहरा रहा है और कई देशों में ईंधन की भारी किल्लत है, लेकिन भारत की कूटनीतिक जीत यह है कि हमारे जहाज आज भी होर्मुज की खाड़ी से सुरक्षित गुजर रहे हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह ने उन तत्वों पर भी निशाना साधा जो तेल की कीमतों को लेकर जनता के बीच भ्रम फैला रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने होर्डिंग और विज्ञापनों के जरिए दुष्प्रचार करने की कोशिश की, इन दावों को जनता ने सिरे से नकार दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मोदी सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा और घरेलू अर्थव्यवस्था के संतुलन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
पर्याप्त मात्रा में एलपीजी का उपलब्ध : खाद्य मंत्री श्री राजपूत
भोपाल : सोमवार, अप्रैल 13, 2026, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध है।भारत में कच्चे तेल का पर्याप्त भण्डार है, देश एवं प्रदेश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं, मध्यप्रदेश और पूरे देश में एलपीजी (LPG) पेट्रोल, डीजल, पीएनजी एवं सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।रसोई गैस की स्थितरसोई गैस का प्रदेश के बॉटलिंग प्लांटों में घरेलू एवं कॉमर्शियल एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा गया है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं द्वारा की गई बुकिंग के विरूद्ध एलपीजी सिलेण्डर का प्रदाय निरंतर रूप से किया जा रहा है। साथ ही कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को शासन द्वारा तय किये गये प्राथमिकता क्रम अनुसार आवंटन प्रतिशत के आधार पर कमर्शियल गैस सिलेण्डरों की सप्लाई सतत् रूप से की जा रही है। घरेलू एवं कॉमर्शियल की सप्लाई में किसी प्रकार का अवरोध नहीं है। घरेलू एवं कॉमर्शियल सिलेण्डर की सप्लाई एवं वितरण सामान्य है।
एक ओर जहां पूरी दुनिया का ध्यान ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध के खतरों पर टिका है, वहीं दूसरी ओर चीन ने भारत की सीमाओं के पास एक बेहद रणनीतिक और विवादास्पद कदम उठाया है। चीन ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और अफगानिस्तान की सीमा के बेहद करीब स्थित अपने शिनजियांग प्रांत में एक पूरी नई प्रशासनिक इकाई यानी काउंटी स्थापित कर दी है। 
