सोनभद्र में अभद्र शराबी ने की पत्नी हत्या/ नीट-सीबीएसई मुद्दे अपराध कम नहीं होंगे: राहुल गांधी/सदी से चल रहा है नदी- कावेरी विवाद /

Share

ईरान के साथ कोई समझौता इतनी जल्दी नहीं होने वाला: रूबियो
नई दिल्ली,(ईएमएस)।... दुनिया एक बार फिर उस मोड़ पर खड़ी है जहां एक छोटी चिंगारी भी पूरे मिडिल ईस्ट को आग में झोंक सकती है। 24 घंटे में 3 घटनाओं ने बढ़ाई टेंशन बढ़ा दी है। ईरान ने अमेरिका को सीधे जवाब देने की धमकी दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्वाड बैठक में साफ कहा था कि ईरान के साथ कोई समझौता इतनी जल्दी नहीं होने वाला। वहीं पाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया जिसमें इजराइल को मान्यता देने की बात शामिल थी। ये तीनों घटनाएं अलग-अलग जरूर दिखती हैं लेकिन इनके तार सीधे मध्य पूर्व की उस उबलती राजनीति से जुड़े हैं जहां तेल, ताकत और रणनीति का खतरनाक बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सबसे बड़ी चिंता हॉर्मुज को लेकर है। दुनिया के बड़े हिस्से का तेल इस रास्ते से ही गुजरता है और पहले से ही युद्ध में यह काफी प्रभावित रहा है जिसका असर अब पूरी दुनिया में दिख रहा है। अगर यहां तनाव एक बार फिर बढ़ा तो सिर्फ मध्य पूर्व नहीं बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था अब तक के खतरनाक स्थिति में पहुंच सकती है।

त्विषा मौत- मामला: सास एवं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला  गिरफ्तार

नयी दिल्ली: 28 मई (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने त्विषा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी उनकी सास एवं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने बुधवार को गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी।

मुझ पर हमला करने से आपके अपराध कम नहीं होंगे: राहुल गांधी 

नयी दिल्ली: 28 मई (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट-सीबीएसई मुद्दे पर धर्मेंद्र प्रधान की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उन पर हमला करने से शिक्षा मंत्री के अपराध कम नहीं होंगे।प्रधान ने इससे पहले गांधी पर इस मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस नेता ‘हताश’ और भारत की ‘तकनीकी प्रगति के विरोधी’ हैं।संसद की एक समिति ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और सीबीआई के अधिकारियों को शुक्रवार को तलब किया है। यह कदम एनटीए द्वारा परीक्षाओं के संचालन के संबंध में दिये गए आश्वासनों के संबंध में उठाया गया है।राज्यसभा सचिवालय द्वारा 27 मई को जारी एक नोटिस के अनुसार, सरकारी आश्वासनों पर गठित समिति शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी, एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद के विचार सुनेगी।

सोनभद्र में भद्र शराबी ने नशे में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

सोनभद्र: 28 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बुधवार देर रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना शक्तिनगर पर सूचना मिली कि महेंद्र गुप्ता ने बीती रात अपनी पत्नी आशा देवी (42) की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

पानी को लेकर तमिलनाडु-कर्नाटक में एक सदी से चल रहा है विवाद

चेन्नई,(ईएमएस)।... तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत हासिल कर सीएम की कुर्सी पर बैठे सी जोसेफ विजय लगातार चर्चा में हैं। उनके सामने राज्य से जुड़ी तमाम जिम्मेदारियां सिर उठाए खड़ी है। इनमें सबसे अहम है नदी का पानी और उस पर बांध का प्रोजेक्ट है, जो विजय के सब्र की पहली अग्निपरीक्षा ले रहा है। नदी का नाम है कावेरी, जिसमें बहने वाला पानी तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे दो बड़े राज्यों के बीच एक सदी से भी ज्यादा समय से विवाद की वजह बना है। विजय के सीएम बनने के साथ ही यह मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है। कर्नाटक सरकार की तरफ से मेकेदातु बांध बनाने के ऐलान ने नदी के विवाद को फिर से गहरा दिया। कावेरी नदी को दक्षिण भारत की जीवनरेखा माना जाता है। इसके पानी का बंटवारा केवल एक प्रशासनिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच एक संवेदनशील, राजनीतिक और भावनात्मक जंग बन चुका है। यह विवाद हर साल गहराता जा रहा है।

पटना (ईएमएस)।... पटना के बाढ़ में गंगा में नाव पलटने से 3 लोगों की डूबने से मौत हो गई। जबकि 4 लापता बताए जा रहे हैं। 7 लोगों को बचा लिया गया है। नाव पर करीब 14 लोग सवार थे। जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसा बाढ़ के उमानाथ इलाके में हुआ है। मृतकों की पहचान नीलम कुमारी (30), श्रवण महतो (36) और काशी कुमार (15) के रूप में हुई है। श्रवण और काशी का संबंध पिता-बेटे का है। घायलों में राहुल कुमार, ममता देवी, कबूतरी कुमारी और 16 साल की एक नाबालिग लडक़ी शामिल है। बाकी 3 की पहचान अभी नहीं हो पाई है। नाव पर सवार सभी लोग बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज बिंद टोली के निवासी थे।

इंदौर  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्राचीन अहिल्या कुंड के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सभी से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। जल बचा कर भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत कबीरदास एवं संत रहीम के दोहों का उल्लेख करते हुए जल की महत्ता को सरल एवं प्रेरणादायी ढंग से समझाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल को जीवन, संवेदना और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। उन्होंने ग्रामीणों से वर्षा जल संरक्षण, तालाबों और कुंडों के संरक्षण तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन जल संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जल गंगा संवर्धन अभियान से पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनसहभागिता से ही जल संरक्षण के प्रयास सफल होंगे और आने वाले समय में प्रदेश जल समृद्धि की दिशा में नई पहचान बनाएगा।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles