एसी में विस्फोट होने से आग लगी: तीन फ्लैट जले/चंदा चोरी के आरोपी कानूनी कार्रवाई के साथ सामाजिक बहिष्कार…/वांगचुक का अनशन दूसरे दिन भी जारी

Share

एसी में विस्फोट होने से आग लगी: तीन फ्लैट जले, कोई हताहत नहीं

नोएडा: 29 जून (भाषा) सेक्टर-119 स्थित एक सोसाइटी में 21वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सोमवार सुबह एयर कंडीशनर (एसी) में विस्फोट होने की वजह से आग लग गई जिसने विकराल रूप धारण कर लिया तथा आसपास के दो और फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इस घटना में काफी सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।

राममंदिर चंदा चोरी के आरोपी कानूनी कार्रवाई के साथ सामाजिक बहिष्कार का भी सामना कर रहे: भाजपा

नयी दिल्ली: 29 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि राममंदिर के चंदे की कथित चोरी के मामले के आरोपी ना केवल कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं, बल्कि उनका सामाजिक बहिष्कार भी हो रहा है, जो हिंदू समाज की भावनाओं को दर्शाता है।सत्तारूढ़ दल भाजपा ने फैजाबाद बार एसोसिएशन के एक प्रस्ताव का हवाला भी दिया, जिसमें कहा गया है कि उसके कोई भी सदस्य राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों की ओर से अदालत में पैरवी नहीं करेंगे। इसमें साथ ही चेतावनी दी गई है कि इस निर्णय का उल्लंघन करने वाले किसी भी वकील पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।सोमवार को एसोसिएशन की आम बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया। इससे पहले रविवार को वकीलों ने संकेत दिया था कि वे शायद आरोपियों का बचाव नहीं करेंगे, क्योंकि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी से उनकी भावनाएँ आहत हुई थीं।आठ आरोपी – अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, राम शंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर उर्फ ​​टिन्नू यादव – राम मंदिर में दान के तौर पर मिले नकद और कीमती सामान की गिनती करने के काम से जुड़े हैं।उन्हें कथित गबन के मामले में गिरफ़्तार किया गया था और 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।बार एसोसिएशन की बैठक में वकीलों ने ज़ोरदार मांग की कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव – जो सभी मंदिर के प्रबंधन से जुड़े हैं (लेकिन FIR में आरोपी के तौर पर जिनका नाम नहीं है) – को अयोध्या “छोड़ देना चाहिए”।वकीलों ने चेतावनी दी कि अगर ये तीनों तीन दिन के भीतर नहीं गए, तो पूरे अयोध्या शहर की घेराबंदी कर दी जाएगी और किसी को भी अंदर आने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

सीजेपी प्रदर्शन: दीपके ने केंद्र की ‘उदासीनता’ की आलोचना की; वांगचुक का अनशन दूसरे दिन भी जारी

नयी दिल्ली: 29 जून (भाषा) जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का विरोध प्रदर्शन सोमवार को दसवें दिन में प्रवेश कर गया। इस दौरान सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने छात्रों के हालिया आत्महत्या मामलों का उल्लेख करते हुए सरकार की कथित उदासीनता की आलोचना की और प्रभावित परिवारों से संपर्क नहीं करने का आरोप लगाया

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles