
रोजगार गारंटी( वीबी-जी रामजी योजना) का जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम 2 जुलाई को
….
शहडोल 1 जुलाई 2026:- अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह ने जानकारी दी है कि भारत सरकार द्वारा विकसित भारत- गारंटी फाॅर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी रामजी 1 जुलाई 2026 से प्रभावशील की गई है। योजना का शुभारंभ 2 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे राष्ट्रीय स्तर से किया जाएगा। इसी अनुक्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम जनपद पंचायत जयसिंहनगर के सभागार में 2 जुलाई को प्रात : 11 बजे से जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं अन्य लोगों की उपस्थित में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने कार्यक्रम को वर्चुअली रूप से देखा एवं सुना भी जाएगा।
जिला स्तरीय जलगंगा संवर्धन अभियान के समापन
शहडोल 01 जुलाई 2026- सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 4885 कार्य पूर्ण किये गये जिन पर 163.11 करोड़ रूप्ये व्यय हुऐ 46.57 करोड रूप्ये की लागत से 2610 खेत तालाब 541 डगवेल रिचार्ज एवं रिचार्ज पिट, सिचाई अधोसंरचना 32 कार्य जल संरक्षण एवं संवर्धन के 986 कार्य वाटर सेड से संम्बधित 226 कार्य तथा प्लाटेशन तथा गैप फिलिंग के 302 कार्य सम्पन्न किये गये । प्रदेश सरकार के निदेशानुसार जिले में 19 मार्च से 30 जून तक जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन के नये कार्यो के साथ ही पुरानी जल सरंचनाओं कुआ,तालाब,बावड़ी,नदी,नाला स्कूलों में पेयजल टंकियो की सफाई, शोकपिट ट्रंच निर्माण, नहरो की मरम्मत, जैसे कार्य किये गये । सोहागपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत छतवई में आयोजित जिला स्तरीय जलगंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर विधायक व्दय श्री जय सिंह मरावी, श्रीमति मनीषा सिंह, आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर डाॅ.केदार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों, शासकीय विभागों तथा स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।इस अवसर पर जिले कि सभी जनपद पंचायतो की 3-3 ग्राम पंचायतो को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । गोहपारू जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत लेदरा, असवारी,कर्री,जयसिंहनगर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बांसा, सीधी,एवं अमझोर ब्यौहारी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बनासी, अलहरा,बराबघेलहा, बुढ़ार जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बहगढ़,धुम्माडोल,रमनाकन्हेर,तथा सोहागपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत नरवार,सारंगपुर,तथा छतवई पंचायतो को सम्मानित किया गया । संबधित जनपंद पंचायतो के सीईओ, ग्राम पंचायत सरपंच, पंचायत सचिव,रोजगार सहायक, तथा एपीओ इंजीनियरो ने संयुक्त रूप से पुरुस्कार प्राप्त किया
कमर्शियल LPG की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती
नई दिल्ली: (1 जुलाई) बुधवार को होटलों और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाली कमर्शियल LPG की कीमत में 19-kg सिलेंडर पर 183.50 रुपये की कटौती की गई – यह इस साल कीमतों में पहली कमी है।तेल कंपनियों ने बताया कि अब कमर्शियल LPG की कीमत 19-kg सिलेंडर के लिए 2,930 रुपये है।पिछले महीने कमर्शियल LPG की कीमतें 19-kg सिलेंडर के लिए 3,113 रुपये के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थीं, क्योंकि वेस्ट एशिया संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया था।

