छात्रों पर पुलिस कार्रवाई व प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद में तकरार ,/ मंत्री के घर के सामने  परीक्षा-गड़बड़ियों प्रदर्शन दम्पति हिरासत में../

Share

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई व प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद में तकरार , दोनों सदन स्थगित

नयी दिल्ली: 22 जुलाई (भाषा)  नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को भी विपक्षी दलों के सदस्यों के संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया। इस वजह से लोकसभा दो बार के स्थगन के बाद वहीं राज्यसभा तीन बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।हंगामे की वजह से आज भी दोनों सदनों में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया।

मंत्री के घर के सामने  परीक्षा-गड़बड़ियों प्रदर्शन दम्पति हिरासत में..

इंदौर: 22 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इंदौर स्थित घर के सामने प्रदर्शन के आरोप में पुलिस ने बुधवार को सामाजिक कार्य से जुड़े एक दम्पति को हिरासत में लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पाण्डेय और उनकी पत्नी संगीता पाण्डेय नीट-यूजी परीक्षा की कथित गड़बड़ियों को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) की अगुवाई में जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में विजयवर्गीय के इंदौर स्थित घर के सामने पहुंचे थे।चश्मदीदों ने बताया कि विजयवर्गीय के नंदा नगर स्थित घर के सामने विरोध प्रदर्शन के दौरान दम्पति से तीखी बहस और हंगामे के बीच पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गई।परदेशीपुरा थाने के प्रभारी आर. डी. कानवा ने कहा कि दम्पति बिना किसी अनुमति के काबीना मंत्री के घर के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और इससे सड़क पर अव्यवस्था उत्पन्न हो सकती थी।थाना प्रभारी ने बताया,‘‘दम्पति को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।’’

कॉजपा प्रदर्शनकारियों से ‘हिंसा’, ‘दुर्व्यवहार’ को लेकर आप ने दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई की मांग की

नयी दिल्ली: 22 जुलाई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि सोमवार को कॉजपा के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा हिंसक कार्रवाई और दुर्व्यवहार के कई वीडियो सामने आने के बावजूद केंद्र सरकार ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है।आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो मौजूद हैं, जिनमें पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी भी छात्रों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिनकी पहचान महिला प्रदर्शनकारियों के कथित यौन उत्पीड़न में शामिल लोगों के रूप में की गई है।’’

संसदीय प्रश्न: कांगड़ा-चंबा-धर्मशाला बेल्ट में भूकंप का जोखिम

सरकार ने कांगड़ा-चंबा इलाके में भूकंप की गतिविधियों पर ध्यान दिया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) राष्ट्रीय भूकंप वैज्ञानिक नेटवर्क के ज़रिए पूरे देश में भूकंपों पर लगातार नज़र रखता है। जून 2026 के दौरान, एनसीएस ने अपने 24×7 भूकंप निगरानी केंद्र के ज़रिए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा-चंबा इलाके में कुल 16 भूकंपों का पता लगाया और उनकी रिपोर्ट दी, जबकि सवाल में 18 भूकंपों का ज़िक्र किया गया था। इन भूकंपों की तीव्रता के हिसाब से जानकारी इस प्रकार है

तीव्रता की रेंज 2.0 – 2.9 3.0 – 3.9 4.0 – 4.9 5.0 – 5.9
भूकंपों की संख्या 12 3 कोई नहीं 1

कांगड़ा-चंबा-धर्मशाला इलाका भूकंप के लिहाज़ से सबसे ज़्यादा जोखिम वाले ज़ोन, यानी ‘सीस्मिक ज़ोन V’ में आता है। एनजीआरआईऔर अन्य संस्थानों के वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि टेक्टोनिक गतिविधियों के कारण इस इलाके में 7.0 से ज़्यादा तीव्रता वाले बड़े भूकंप आ सकते हैं।PIB Delhi

 प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और वकीलों पर पुलिस कार्रवाई की एससीबीए ने निंदा की

नयी दिल्ली: 22 जुलाई (भाषा) उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों और वकीलों पर हुई पुलिस कार्रवाई की बुधवार को निंदा करते हुए घटना की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कराने की मांग की।एससीबीए के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह के नेतृत्व में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि पुलिस कार्रवाई में कई छात्र और एसोसिएशन के सदस्यों समेत वकील घायल हुए।

कॉजपा की वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील, कहा- आंदोलन जारी रहेगा

नयी दिल्ली: 22 जुलाई (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि उनके त्याग ने देशभर के छात्रों को प्रेरित किया है। कॉजपा ने यह भी आश्वासन दिया कि कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन उसकी मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा।वांगचुक को संबोधित एक सार्वजनिक पत्र में कॉजपा ने उनसे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हुए “परीक्षा न्याय” के अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।

विपक्षी नेताओं ने 16 मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने, प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग पर उठाए सवाल

नयी दिल्ली: 22 जुलाई (भाषा) विपक्षी नेताओं ने बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में जारी आंदोलन के बीच दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद किए जाने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की आलोचना करते हुए अत्यधिक बल प्रयोग का आरोप लगाया।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि जो लोग हथियारबंद नहीं थे, उनके खिलाफ बल प्रयोग क्यों किया गया।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles