‘वंदे मातरम’ का विरोध 1947 से पहले कांग्रेस ने किया और अब भी ऐसा ही कर रही है: मुख्यमंत्री/ ट्रक की चपेट में आए फुटपाथ पर बैठे नाई की लापरवाही नहीं मानी जाएगी: अदालत/नेपालआपदा- मरने की संख्या 903 हुई; 4,247 लापता

Share

नालसार से आईआईटी दिल्ली तक: अगस्त में भारत के शीर्ष संस्थानों में दिखी विरोध प्रदर्शनों की लहर

नयी दिल्ली: 31 अगस्त (भाषा) आईआईटी दिल्ली से लेकर नालसार हैदराबाद और जामिया मिलिया इस्लामिया से लेकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय दिल्ली तक – अगस्त के महीने में देश भर के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में कई मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शनों की लहर देखने को मिली।जुलाई में नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन हुए, जिसके कारण तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना पड़ा। इसके बाद अगस्त की शुरुआत भी विरोध प्रदर्शनों के साथ मुश्किल भरी रही।

नेपालआपदा- मरने की संख्या 903 हुई; 4,247 लापता

काठमांडू: 31 अगस्त (भाषा) नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 903 हो गई, जबकि 4,247 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, अब तक चितवन से 272, नवलपरासी पूर्व से 207, नवलपरासी पश्चिम से 151 और गोरखा जिलों से 62 शव बरामद किए गए हैं।

 ट्रक की चपेट में आए फुटपाथ पर बैठे नाई की लापरवाही नहीं मानी जाएगी: अदालत

नयी दिल्ली: 31 अगस्त (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई करते हुए व्यवस्था दी कि फुटपाथ पवित्र और सुरक्षित स्थान है और ये वाहनों के लिए नहीं हैं इसलिए, तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक की चपेट में आए एवं सड़क किनारे बाल काटने का काम करने वाले नाई को ‘लापरवाही में साझेदारी’ के लिए जिम्मेदार नहीं माना जा सकता।न्यायमूर्ति अनीश दयाल ने 19 अगस्त को दिये फैसले में दिल्ली के आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र में फुटपाथ पर अपनी दुकान चलाने वाले नाई को मिलने वाले मुआवज़े की राशि बढ़ा दी।

कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए 1947 से पहले ‘वंदे मातरम’ का विरोध किया था और अब भी ऐसा ही कर रही है: मुख्यमंत्री
ओरछा (MP): (31 अगस्त) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कांग्रेस पर चुनावी फायदे के लिए मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आज़ादी से पहले भी राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के कुछ हिस्सों का विरोध किया था और अब भी ऐसा कर रही है।निवाड़ी ज़िले के मंदिर वाले शहर ओरछा में BJP की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय का इस्तेमाल “वोट बैंक” के तौर पर किया, लेकिन उनके विकास के लिए कोई काम नहीं किया।BJP नेता ने दावा किया, “कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिम समुदाय से वोट लेकर सत्ता हासिल की, लेकिन उनके विकास के लिए कभी काम नहीं किया। उसने मुसलमानों का इस्तेमाल वोट बैंक के तौर पर किया।”

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles