
युवाओं को सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन और कर्तव्य की प्रबल भावना को अपनाना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला; मंत्री श्री राजनाथ सिंह; जगत प्रकाश नड्डा, किरेन रिजिजू; विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी; सांसद ; संसद् सदस्यों, पूर्व सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।PIB Delhi
गांधी भवन न्यास, भोपाल/राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि गांधी जयंती केवल महात्मा गांधी को स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके उच्चादर्शों को अपने आचरण में उतारने का प्रेरणा दिवस है। उन्होंने कहा कि सर्वधर्म प्रार्थना सभा में गाए जाने वाले भजनों के संदेश का प्रतिदिन चिंतन करें और उन्हें जीवन में उतारने का प्रयास करें। यही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे, 700 लोग हिरासत में
नयी दिल्ली: दो अक्टूबर (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दल और छात्र संगठन सड़कों पर उतरे जबकि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर तथा आसपास के कई स्थानों से 700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया, जिनमें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी भी शामिल हैं।विरोध प्रदर्शन के दौरान “एक कचौड़ी, दो समोसा, ज्ञानेश तुम्हारा क्या भरोसा” और “गली-गली में शोर है, मोदी-ज्ञानेश वोट चोर हैं” जैसे नारे लगाए गए।विपक्षी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गांधी जयंती के दिन यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लिए जाने की निंदा की और पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया।विपक्ष के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़ी कथित अनियमतता के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
भाजपा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर धरना दिया
बेंगलुरु: दो अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक में भाजपा ने शुक्रवार को बेंगलुरु पुलिस आयुक्त कार्यालय की सीढ़ियों पर धरना देकर मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की और आरोप लगाया कि उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर अदालत के आदेश का उल्लंघन किया है।
गांधी चौक में महात्मा गांधी श्रद्धांजलि व मोहनराम तालाब में शपथस्वच्छता अभियान
शहडोल नगर के मुख्य गांधी चौक में आज शहडोल के नागरिकों ने एकत्र होकर महात्मा गांधी की मूर्ति को मलयार्पणकर श्रद्धांजलि प्रकट किया और उनके कार्यों को स्मरण किया देश के प्रति उनके योगदान की चर्चा की गई। संभागीय मुख्यालय शहडोल के मोहनराम तालाब में सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, सीईओ जिला पंचायत ने साफ सफाई कार्य में श्रमदान कर स्वच्छता की अलख जगाई। कार्यक्रम में सांसद ने सफाई कर्मियों को फल की टोकरी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधों का रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लोगों को प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की शपथ भी दिलाई

