राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री ने नेताजी सुभाष जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Share

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (23 जनवरी, 2023 को) नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, जिसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में नेताजी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की है।”आज पराक्रम दिवस पर, मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं और भारत के इतिहास में उनके अद्वितीय योगदान को याद करता हूं। औपनिवेशिक शासन के प्रति उनके उग्र प्रतिरोध के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके विचारों से गहराई से प्रभावित होकर, हम भारत के प्रति उनके दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।”


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles