
शहडोल
शहडोल अनूपपुर जिले की सीमा पर स्थित ओरियंट पेपर मिल सोडा कास्टिक यूनिट के रेलवे ट्रैक पर आज सुबह युवा दीपक गर्ग नाम की ट्रेन से कटकर मौत हो गई | स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते 15 दिन पहले ही अनूपपुर जिले के कोलमी पयारी में रहने वाले उक्त युवक के प्राइवेट कंपनी में भर्ती हुई थी और अभी उसे यहां काम करते हुए एक पखवाड़ा भी नहीं बीता था कि उसकी मौत हो गई, अन्य लोगों की माने तो देर रात मिल की प्राइवेट रेल इंजन के माध्यम से नमक से लदे डिब्बे सोडा कास्टिक यूनिट के अंदर किया जा रहा था,उस दौरान सुरक्षा में लगा युवक अज्ञात कारणों से रेल की पटरी पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होते हुए मौत हो गई।

