राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस :मतदाताओं को दिलाई शपथ

Share

शहडोल

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा है कि मतदान देश की भावी भविष्य की नींव है। हर एक व्यक्ति का वोट बेहद कीमती होता है। देश में मतदान के महत्व को समझाने और इसके प्रति जागरूक करने के लिए हम सभी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करते है। कलेक्टर ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जहां हर  नागरिक अपने वोट का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र है। देश के हर मतदाता का सरकार बनाने में अहम रोल होता है। हर एक वोट अमूल्य होता है, इसलिए हर किसी निष्पक्ष तरीके से मतदान करना चाहिए और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए साथ ही देश के विकास करवाने के लिए सक्षम व्यक्ति के चयन में सहयोग करना चाहिए ताकि हमारा देश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू सके |कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन श्री  सागर ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का आधार होता है। लोकतंत्र में मतदान को महत्‍वपूर्ण मनाते हुए मतदान दिवस को एक महापर्व के रूप में मनाया जाता है

स्‍थानीय मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य तथा एडीजी श्री डीसी सागर द्वारा मॉ सरस्‍वती के छायाचित्र पर माल्‍यार्पण किया गया तथा जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त भारत निर्वाचन आयोग के संदेश का वाचन किया तथा उपस्थित लोंगो मतदान की शपथ दिलाई एवं महाविद्यालय स्‍तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं एवं विशेष संक्षिप्‍त पुनरीक्षण में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रशस्ति पत्र पाने वालो में नूर अफरोज अंसारी शा. कन्‍या महाविद्यालय शहडोल प्रथम स्‍थान, श्री आर्दश कुमार चौहान शासकीय नेहरू महाविद्यालय बुढार द्वितीय स्‍थान,अदिति मिश्रा शा. कन्‍या महाविद्यालय शहडोल तृतीय स्‍थान का नाम शामिल है।

इसी प्रकार विशेष संक्षिप्‍त पुनरीक्षण 2023 में प्रशस्ति पत्र प्राप्‍त करने वाले बीएलओ में मतदान केन्‍द्र 121 मगरदहा  राजमणि शर्मा, 224 बरकछ  रामनिरंजन पटेल, 253 देवरी  लक्ष्‍मीकांत द्विवेदी, 30 चंदेला  प्रभात मिश्रा, 184 शहडोल श्रीमती मीरा यादव, 250 देवरीटोला  उदयचंद्र पटेल, 280 गोपालपुर  अशोक कुमार दोहरे, 207  मनोज कुमार पटेल , 64- गोडिन बूडा  सत्‍यनारायण मिश्रा के नाम शामिल है।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles