74 वाॅ गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

Share

शहडोल

संभागीय मुख्यालय शहडोल में 74वाॅ गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गाॅधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली। उन्होंने परेड़ का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक के साथ किया तथा गगन में रंग बिरंगे गुब्बारे मुक्त किये। गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस बल की टुकड़ियों ने हर्ष फायर किया एवं राष्ट्रगान की धुन के साथ तिरंगें झण्डे को सलामी देने के लिये आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। मार्चपास्ट परेड़ कमाॅडर सूबेदार श्री अभिनव राय, परेड-2 श्री आशीष झारिया के नेतृत्व  किया गया।         मार्च पास्ट में प्लाटून कमांडर, विशेष सशस्त्र बल  प्रेम सिंह मर्सकोले, जिला बल प्रथम प्लाटून  विजेन्द्र मार्काें, जिला बल द्वितीय   आराधना तिवारी,  होम गार्ड  कोमल सिंह, एनसीसी बालक सीनियर  में अभिषेक साहू, एनसीसी बालिका, एनसीसी बालक  जूनियर, स्काउड  गौरव मिश्रा, गाइड एवं रेडक्रास बालिका की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। कलेक्टर एवं समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती  वंदना वैद्य ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएॅ दी।                                 गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेष का वाचन करते हुये कहा कि सरकार ने प्रदेश में शहर-शहर और गांव-गांव तक जाल बिछा दिया है इस वर्ष 5 हजार 600 करोड़ रूपये की राशि से 7 हजार 500 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण उन्नयन और नवीनीकरण तथा 50 बड़े पुलों का निर्माण किया जा रहा है, अगले दो वर्षाें में तीन हजार किलोमीटर से अधिक लंबाई की सड़कों के अपग्रेडेशन  का कार्य पूर्ण किये जाने का लक्ष्य है। विगत लगभग तीन वर्ष में छः लाख हेक्टेयर से अधिक की नई सिंचाई क्षमता विकसित की गई है, जल जीवन मिशन में लगभग  56 लाख ग्रामीण परिवारों के घरों का नल से जल पहुंच चुका है अब तक 57 हजार 800 करोड़ रूपये की अधिक की जल प्रदाय योजनाएं  स्वीकृत की जा चुकी है। अमृत सरोवर के अंतर्गत मध्यप्रदेश में 5 हजार से अधिक तालाब लगभग 1  हजार करोड रूपये की लागत से बनाये जा रहे  है।    समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, एडीजी  डीसी सागर, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु चंद्र, पार्षदगण, पत्रकारगण एवं विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles