
6 हजार नवनियुक्त पुलिस आरक्षकों को सौंपे नियुक्ति-पत्र

भोपाल :
27जनवरी |यह वर्दी है देश और प्रदेश की सुरक्षा, अपराधियों को नेस्तनाबूद करने, निर्बलों को ताकत देने, अपराधियों को कुचलने और सज्जनों का उद्धार करने की। इसकी मर्यादाओं को कभी भूलना नहीं और इस पर कभी कलंक मत लगने देना। अपनी माँ और भारत माँ के दूध की लाज रखना, आपका दायित्व है। नव आरक्षक, जोश, जुनून और उत्साह के साथ अपने कर्त्तव्य पथ पर अग्रसर हों। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा आज रक्षित केन्द्र, नेहरू नगर भोपाल में नवनियुक्त 06 हजार आरक्षकों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र वितरण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे
ऐसे भाव विकसित करें जिससे समाज अपने को सुरक्षित हाथों में महसूस करे : गृह मंत्री
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नव आरक्षकों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें अच्छे भाव, अच्छे कर्म और अच्छी वाणी से समाज के लिये कार्य करने और देश में मध्यप्रदेश पुलिस की नई छवि विकसित करने के लिये प्रोत्साहित किया।पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने नव आरक्षकों को पुलिस परिवार में सम्मिलित होने पर बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि नव आरक्षक अपने मानवीय मूल्यों के साथ जन-सामान्य की रक्षा के लिए समर्पित रहेंगे।

