
अडाणी समूह लगभग 26 फीसद टूट गया
नई दिल्ली,
2 फरवरी|अडाणी समूह की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार को लगभग 26 फीसद टूट गया। समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों का लुढ़कना जारी है।‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की पिछले हफ्ते आई रपट के बाद अडाणी रामूह ने अपनी कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण अब तक 7,387 अरब गंवा दिए हैं। बुधवार को कंपनी ने अपने 20 हजार करोड़ रुपए के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी। कंपनी के एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिल गया था। बीएसई में कंपनी का शेयर 26.50 फीसद टूटकर 1,564.70 रुपए पर आ गया। दिन के कारोबार में यह 28. SS फीसद की गि
रावट के साथ 1,513.90 रुपए तक गि
रा, जो 52 सप्ताह का निचला स्तर है।समूह की ज्यादातर अन्य कंपनियों का प्रदर्शन भी लगातार छठे दिन कमजोर रहा अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 6.13 फीसद की गिरावट आई, अडाणी ट्रांसमिशन में 10 फीसद, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसद, अडाणी टोटल गैस में 10 फीसद, अडाणी विल्मर में क पांच फीसद, एनडीटीवी में 4.99 फीसद और अडाणी पावर में 4.98 फीसद की गिरावट आई। हालांकि, अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 5.33 फीसद और एसीसी के 0.05 फीसद चढ़े। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा था, कंपनी के निदेशक मंडल ने फैसला किया है। कि एफपीओ पर आगे बढ़ना नैतिक रूप सेठीक नहीं होगा। निवेशकों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है और उन्हें किसी तरह के संभावित नुकसान से बचाने के लिए निर्देशक मंडल ने एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया है।(जनसत्ता)

