सा. ने. क्ष. वि. कार्यक्रम की नोडल एजेंसी होगी जन अभियान परिषद

Share

भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज भोपाल के जंबूरी मैदान पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) अंतर्गत सामुदायिक नेतृत्व युवा समागम में कहा कि सामुदायिक नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नोडल एजेंसी जन अभियान परिषद होगी। यह कोर्स शासन के अन्य नियमित पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के समतुल्य माना जाएगा। उच्च शिक्षा और अन्य विभाग की योजनाओं का लाभ इस पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को मिलेगा। सामुदायिक नेतृत्व प्रशिक्षण योजना के चयनित विद्यार्थियों की योजनाओं में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों में कम्युनिटी इंगेजमेंट/इन्टर्नशिप प्रोजेक्ट की व्यवस्था की जाएगी। छात्र-छात्राओं को शासन की योजनाओं के मूल्यांकन के लिए अधिकृत किया जाएगा। इनके लिए मानदेय की व्यवस्था भी रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की विकास दर 19.7 प्रतिशत है, जो अन्य सभी प्रांतों से अधिक है। भारत सरकार की रिपोर्ट में इसका उल्लेख है। मध्यप्रदेश का बजट जो कभी 10 से 20 हजार करोड़ होता था, अब 3 लाख करोड़ के पार होने जा रहा है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 13 हजार से बढ़ कर एक लाख 37 हजार रूपये हुई है। देश की अर्थ-व्यवस्था में मध्यप्रदेश का योगदान बढ़ा है। कृषि क्षेत्र में भी उत्पादन की दृष्टि से चमत्कार हुआ है। गड्ढों वाली सड़कों को नए सिरे से बनाया गया। सिंचाई का प्रतिशत बढ़ाया गया। अब घर-घर टोंटी से पेयजल प्रदाय की व्यवस्था की जा रही है। अधो-संरचना को सशक्त बना कर जनता का जीवन बदलने का अभियान चल रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक लोग विकास की दौड़ में पीछे रह गए थे, जिन्हें लाभान्वित करने के लिए योजनाएँ बनाई गई हैं। हर व्यक्ति के रहने के लिए अपनी भूमि पर अपना मकान हो, पक्की छत हो, इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना प्रारंभ करने और उसके फायदों की जानकारी दी।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles