IAS नियाज खान: ‘द ग्रेट ब्राह्मण’ किताब, कहा- ‘भारतीय संस्कृति की रक्षा ब्राह्मणों के हाथ में’

Share

भोपाल:Image

 संघ प्रमुख मोहन भागवत की पंडितों पर की गई टिप्पणी के बाद कई वर्ग इसका विरोध कर रहे हैं। कई ब्राम्हण संगठन संघ प्रमुख के बयान का विरोध जता रहे हैं। इस बीच, मध्य प्रदेश के एक आईएएस ने भी ब्राम्हणों के समर्थन में अपनी बात रखी है। आईएएस नियाज खान ने 10 फरवरी को ब्राम्हणों को लेकर एक ट्वीट किया है। खान ने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि ब्राह्मणों का IQ बहुत अधिक होता है, उनका सम्मान करना चाहिए। खान ने कहा कि ब्राह्मणों के बारे में अधिकांश लोगों की प्रतिक्रिया बहुत ही घृणित हैं। इस बात को कहते हुए खान ने अपनी पुस्तक “ब्राह्मण द ग्रेट” की रिसर्च का हवाला भी दिया है।

आईएएस नियाज खान ने अंग्रेजी में ट्वीट किया है। जिसके अनुसार- अपनी पुस्तक ब्राह्मण द ग्रेट के शोध के दौरान, मैंने भारत में ब्राह्मणों के महान योगदान के संबंध में कई गैर-ब्राह्मणों के साथ बातचीत की अधिकांश प्रतिक्रियाएं बहुत ही घृणित हैं। मेरे विचार से, चूंकि ब्राह्मणों का आईक्यू बहुत अधिक होता है, इसलिए उनका बिना किसी आधार के सम्मान किया जाना चाहिए। वे बड़ी संपत्ति हैं।

कौन हैं आईएएस नियाज खानias niyaz khan
नियाज खान मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। साल 2015 में उन्हें आईएएस प्रमोट किया गया। वे साहित्यिक मिजाज के अफसरों में गिने जाते हैं। वे पहली बार गैंगस्टर अबू सलेम पर किताब लिखकर चर्चा में आए थे। इसके बाद साल 2022 में कश्मीर फाइल्स मूवी के विरोध में की गई टिप्प्णी के चलते घिर गए थे। तब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन पर कार्रवाई करने की बात भी कही थी। नियाज अब तक 7 किताब लिख चुके हैं।

संघ प्रमुख ने क्या कहा था
पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को संत रविदास जयंती के मौके पर मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि भगवान ने हमेशा बोला है मेरे लिए सभी एक हैं। उनमें कोई जाति वर्ण नही हैं, लेकिन पंडितों ने श्रेणी बनाई, वह गलत था। भारत देश हमारे हिंदू धर्म के अनुसार चलकर बड़ा बने और वह दुनिया का कल्याण करे। हिंदू और मुसलमान सभी एक हैं। तब देश के संगठनों ने ‘पंडित’ का अर्थ ‘ब्राम्हण’ से निकाला और विवाद शुरू हो गया।                                                               (SABHAR NBT )


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles