आइए हम सामाजिक दायित्व का निर्वहन करें :कलेक्टर त्रिपाठी

Share

उमरिया– आइए हम सब अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करें, इसी आशा एवं संकल्प के साथ रविवार को प्रातःकाल कलेक्टर डा के डी त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा की अगुवाई में नगर के लोग, स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, जिला प्रशासन एवं नगर पालिका उमरिया तथा घाट के आसपास रहने वाले लोग हाथों में फावड़ा तथा तगाडी लेकर खलेसर घाट की सफाई के लिए तैयार थे, जिला प्रशासन के आव्हान पर यह श्रमदान का अभियान शुरू हुआ। कलेक्टर डा के डी त्रिपाठी ने कहा कि उमरिया जिले की पहचान प्राकृतिक सुन्दरता, स्वच्छ पर्यावरण तथा वन्य जीवों से होती है। जिला मुख्यालय में उमरार नदी की गंदगी इस छवि के विपरीत है, हम सबको मिलकर इसका निराकरण करना चाहिए। इसी उद्देश्य से उमरार नदी पुर्न जीवन का अभियान शुरू किया गया है। प्रतिदिन एक संस्था श्रमदान के लिए आगे आये, जिला प्रशासन एवं नगरपालिका उमरिया हर संभव सहयोग देगी, इसके साथ ही नदी में गंदगी को रोकने के लिए जागरुकता अभियान, कचरे के निदान के विकल्प तथा ट्रीटमेंट का कार्य किया जायेगा पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा ने कहा कि उमरिया नगर के लिये यह महत्वपूर्ण अभियान है, जो स्वच्छता के क्षेत्र में नगर के लिए मील का पत्थर साबित होगा।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles