पूर्व मुख्यमंत्री के हंगामे के बाद,लो आ गई नई शराब नीति…

Share

प्रदेश में सभी शराब अहातें और शाप बार  बंद
भोपाल,

19 फरवरी (भाषा)।Sharab Bahut Buri Cheez Hai - DesiComments.com

छुप छुप के पीने का मजा कुछ और है.., डर डर के जीने का मजा कुछ और है...के तर्ज पर अब मध्य प्रदेश शासन अपना शराब बेचेगी क्योंकि उन्हें उमा भारती का डर सता रहा है और जब तक विधानसभा के चुनाव चुपचाप हो न जाए, यह डर बरकरार रहेगा|  मध्य प्रदेश सरकार ने अपनी नई शराब नीति घोषित करती है मध्य प्रदेश में शराब सेवन को हतोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार ने रविवार को ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए नई आबकारी नीति पर मुहर लगा दी, जिसके तहत प्रदेश में संचालित सभी शराब अहातों और ‘शाप बार’ को बंद किया जाएगा। गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने मंत्रिमंडल की बैठक में हुए अहम निर्णयों की जानकारी देते हुए यहां कहा कि प्रदेश में शराब सेवन को हतोत्साहित करने की दिशा में मंत्रिमंडल ने आज ऐतिहासिक निर्णय लिया है। प्रदेश में जितने भी शराब अहातें और शाप बार हैं, सभी को बंद किया जा रहा है।
कोई अहाता अब प्रदेश में संचालित नहीं रहेगा। राज्य मंत्रिमंडल ने ‘शाप बार’ पर मदिरापान की सुविधा खत्म करने व शराब दुकान पर सिर्फ शराब की बिक्री करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती की मध्य प्रदेश में ‘नियंत्रित शराब नीति’ की मांग के बीच आई है। मध्य प्रदेश के उन्होंने कहा कि शराब दुकान पर सिर्फ मदिरा की बिक्री की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि शराब दुकानों पर बैठकर मदिरा पीने की सुविधा भी अब प्रदेश में बंद हो जाएगी। वहीं, शैक्षणिक और धार्मिक संस्थानों से भी शराब दुकानों की दूरी को 50 मीटर सेबढ़ाकर 100 मीटर कर दिया गया है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles